CG Weather update :  रायपुर। मौसम विभाग ने आज सुबह प्रदेश के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिला शामिल हैं। इन सभी इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने, बादल गरजने और तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।

CG Weather update :  मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में कुछ जगहों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले दो से तीन दिनों तक पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रहेगा, जिससे मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

CG Weather update :  प्रदेश में एक तरफ जहां सूरज के तेवर तीखे हैं और तापमान बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय मौसम प्रणाली के कारण कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का दौर भी शुरू हो गया है।  मंगलवार को राजधानी रायपुर के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ पानी गिरा, तो कहीं हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। हालांकि, बारिश के बाद निकली तेज धूप की वजह से लोग रात तक भीषण उमस और गर्मी से बेहाल नजर आए। दूसरी ओर, बिलासपुर जिले में गर्मी का प्रकोप जारी है, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

CG Weather update :   मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य के उत्तरी हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि, लोकल वेदर सिस्टम एक्टिव होने की वजह से बस्तर इलाके में अच्छी खासी बारिश हुई है, जहां करीब 5 सेंटीमीटर पानी गिरा। इसके अलावा करपावंड में 3 सेंटीमीटर, जशपुरनगर, रामानुजनगर और दरभा में 2-2 सेंटीमीटर, जबकि सक्ती, मनोरा और कोंडागांव में 1 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है और इस दौरान बादल गरजने के साथ ही तेज हवाएं चलने की पूरी संभावना है।

Previous articleOperation Tigerin Maharashtra:  ममता की टीएमसी सांसदों के पाला बदल के बाद उद्धव ठाकरे के 6 सांसद दिल्ली पहुंचे, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here