Operation Tiger: मुंबई/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसदों के पाला बदलने के बाद अब महाराष्ट्र की सियासत में ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत बड़ा उलटफेर होने वाला है। उद्धव ठाकरे के 6 सांसद पाला बदलकर एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। ये सांसद आज यानी बुधवार को स्पीकर से मुलाकात कर सकते हैं।

Operation Tiger: शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस से ठीक पहले उद्धव ठाकरे को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अब तक का सबसे बड़ा झटका देने की तैयारी में हैं। डिप्टी सीएम और शिवसेना शिंदे गुट प्रमुख एकनाथ शिंदे भी दिल्ली रवाना हो गए। एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे मंगलवार शाम लीगल टीम के साथ दिल्ली पहुंचे हैं।

Operation Tiger: पाला बदलने वाले 6 सांसद कौन

Operation Tiger: सावंत ने स्पीकर को लिखा पत्र

इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक जरूरी पत्र सौंपा। इस पत्र में स्पीकर से औपचारिक रूप से अनुरोध किया गया है कि वे सदन में शिवसेना का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले किसी भी कथित अलग हुए गुट को कोई अलग मान्यता, दर्जा या विशेषाधिकार न दे। पत्र में कहा गया है कि पार्टी एक एकजुट इकाई बनी हुई है और मांग की गई है कि बिना सुनवाई के बैठने की व्यवस्था या मान्यता में कोई बदलाव न किया जाए।

Operation Tiger: दल-बदल के लिए 6 जरूरी

दरअसल, बगावत का पूरा खेल आंकड़ों का था। 9 में से 6 सांसद अगर अलग होते हैं तो दल बदल का कानून लागू नहीं होगा। लीगल टीम दांव-पेंच पर काम कर रही थी। इधर ऑपरेशन टाइगर यानी उद्धव ठाकरे गुट में टूट की आशंका को देखते हुए शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत और सांसद अनिल देसाई आनन फानन में मंगलवार देर रात दिल्ली पहुंच गए हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी ने डैमेज कंट्रोल का काम राउत को सौंपा है।

Previous articleMedical negligence :  इंजेक्शन लगाने के बाद महिला और अजन्मे शिशु की मौत, कलेक्टर ने PM के लिए बनाई 3 डॉक्टरों की टीम
Next articleCG Weather update : छत्तीसगढ़ के दर्जनभर जिलों में में बारिश का यलो अलर्ट, बिलासपुर में पारा 42 डिग्री के पार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here