Commonwealth-games : भारत की स्टार वेटलिफ्टर और ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई ने महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार गोल्ड मेडल जीतने का अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है।

Commonwealth-games :  मीराबाई चानू ने अपने दमदार प्रदर्शन से साबित कर दिया कि वह दुनिया की सबसे बेहतरीन वेटलिफ्टरों में से एक हैं। इससे पहले वह कॉमनवेल्थ गेम्स में दो बार गोल्ड मेडल जीत चुकी थीं और अब 2026 में तीसरी बार शीर्ष स्थान हासिल कर उन्होंने गोल्डन हैट्रिक पूरी कर ली।

Commonwealth-games :  महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई ने अपनी तीसरी कोशिश में 85 किलोग्राम वजन उठाकर नया कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले उन्होंने 82 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इसके बाद 85 किलोग्राम उठाते ही उन्होंने अपने ही प्रदर्शन को और बेहतर कर दिया ।

भारत का बढ़ाया मान

Commonwealth-games :  मीराबाई की यह उपलब्धि सिर्फ कॉमनवेल्थ गेम्स तक सीमित नहीं है। उनका यह प्रदर्शन राष्ट्रमंडल देशों के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप और ओलंपिक जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं के स्तर पर भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है।

Previous articleRahul Gandhi Letter to Shah: राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखा पत्र, छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल पर उठाए सवाल
Next articleCG Weather update:  छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां फिर बढ़ीं, गरज-चमक के साथ अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here