Corruption Case: कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने गुरुवार को उत्तर 24 परगना जिले की बदुरिया नगर पालिका के चेयरमैन और TMC नेता दिपांकर भट्टाचार्य के खेत से करोड़ों की नकदी बरामद हुई। पुलिस को वहां से चार ट्रॉली बैग और एक बोरा मिला था। बता दें कि टीएमसी नेता को पिछले सोमवार एक होटल से भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Corruption Case: सोमवार को जब दिपांकर भट्टाचार्य को बदुरिया के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था, तो उस समय 80 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। यानी अब तक उनसे कुल 3.04 करोड़ रुपए नकद बरामद किए जा चुके हैं। मंगलवार को दिपांकर भट्टाचार्य को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Corruption Case: बडुरिया नगर पालिका के चेयरमैन दीपांकर भट्टाचार्य को राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं से धन के गबन का आरोप लगा है। उन्हें अदालत में पेश करने और हिरासत में पूछताछ करने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने कथित तौर पर गांव के मुखिया के आवास के पीछे स्थित एक जूट के खेत में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में नकदी और सोना बरामद किया।

Corruption Case: राज्य पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ट्रॉली बैग और बोरे से बरामद नकदी को बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में कई बार गिना गया। कुल बरामद रकम 2.24 करोड़ रुपये निकली। पुलिस स्टेशन में बदुरिया नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई थीं। एक शिकायत CPI(M) और दूसरी पश्चिम बंगाल बीजेपी की ओर से दी गई थी।

Previous articleUS Iran Conflict: आधी रात ईरान पर अमेरिकी सेना का बड़ा हमला, सीजफायर के बीच तनाव बढ़ा
Next articleJeweler Shot Dead : पेंड्रा में सराफा व्यापारी की हत्या से व्यापारियों में आक्रोश, प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी बोले- अपराधियों की जल्द हो गिरफ्तारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here