Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/राजस्थान में विधायक ने पिटाई कर दलित से जूते चटवाए, डीएसपी ने मुंह पर पेशाब किया
Uncategorized

राजस्थान में विधायक ने पिटाई कर दलित से जूते चटवाए, डीएसपी ने मुंह पर पेशाब किया

Avatar photo
By fourthline.in
August 10, 2023 2 Min Read
0

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के सीधी जैसा पेशाव कांड राजस्थान के जयपुर में भी सामने आया है। जिले के जमवारामगढ़ इलाके में एक दलित के साथ पहले मारपीट की गई और फिर उसके ऊपर पेशाब कर जूते भी चटवाए गए। पीड़ित व्यक्ति ने कांग्रेस विधायक गोपाल मीणा और डीएसपी शिवकुमार भारद्वाज समेत चार लोगों पर ये आरोप लगाया है। पीड़ित ने सभी के खिलाफ जमवारामगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है । यह एफआईआर कोर्ट के आदेश के बाद लिखी गई।

इधर, विधायक गोपाल मीणा का कहना है कि इस मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। ये जमीन से जुड़ा विवाद है। आरोप तो कोई भी लगा सकता है। मामले की जांच में दूध का दूध पानी का पानी सामने आ जाएगा।


जानकारी के अनुसार घटना 30 जून की है। लेकिन, डर की वजह से पीड़ित चुप रहा। गुरुवार को उसने दिल्ली में मीडिया के सामने घटना की जानकारी दी। 51 साल के पीड़ित दलित व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि वह गांव टोडालडी आंधी में जमीन की देखभाल करता है। 30 जून की दोपहर वह पत्नी के साथ खेत पर काम कर रहा था। इस दौरान पुलिस वाले आए और उसे उठाकर कांग्रेस एमएलए गोपाल मीणा के घर ले गए। वह उनसे छोड़ने की गुहार लगा रहा था, इसी दौरान डीएसपी शिव कुमार भारद्वाज ने उसके मुंह पर पेशाब कर दिया। साथ ही कहा कि राजा गोपाल मीणा को बिना नजराना दिए टोडालडी में तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई खेत में आने की।

आरोप है कि इसके बाद डीएसपी शिव कुमार भारद्वाज और अन्य पुलिस कर्मी पीड़ित दलित को हॉल में ले गए। जहां कुर्सी पर बैठे कांग्रेस विधायक गोपाल मीणा ने उसे छोड़ने के लिए जूते चाटने को कहा। इसके बाद पीड़ित ने अपनी चीभ से विधायक के जूटे साफ किए, तब जाकर उसे छोड़ा गया।


पीड़ित ने ये भी आरोप लगाया कि वहां से आते समय डीएसपी शिव कुमार भारद्वाज ने उसे धमकी दी कि दोबारा टोडालडी वाले खेत पर मत दिखना। सरकार हमारी है, विधायक हमारा है। हमारी नियुक्ति इन्हीं के आदेश पर होती है। दोबारा वहां दिखा तो जान से मरवा देंगे और लाश का भी पता नहीं चलेगा।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

कलेक्टर संजीव झा, निगम आयुक्त कुणाल दुदावत ने अरपा तट संवर्धन योजना के कार्यों का किया निरीक्षण

Next

सरपंच की दबंगई, पीएम आवास दिलाने 20 हजार ले लिए, वापस मांगने पर खंभे से बांधकर पीटा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme