Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/ED Raids: राजनांदगांव में डीएमएफ घोटाले में ईडी के छापे, नाहटा और भंसाली से जुड़े ठिकानों पर जांच
छत्तीसगढ़

ED Raids: राजनांदगांव में डीएमएफ घोटाले में ईडी के छापे, नाहटा और भंसाली से जुड़े ठिकानों पर जांच

Avatar photo
By fourthline.in
August 13, 2026 1 Min Read
0

ED Raids: राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।इनमें सत्यम विहार कॉलोनी स्थित नाहटा ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठान और कामठी लाइन स्थित भंसाली किराए भंडार शामिल हैं।

 ED Raids: सुबह करीब 6 बजे पहुंची ED की टीम
बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारी सुबह करीब 6 बजे राजनांदगांव पहुंचे और इसके बाद संबंधित परिसरों में जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर संबंधित ठिकानों के बाहर पुलिस बल भी तैनात रहा।

DMF घोटाला मामले में कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई डीएमएफ से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक जांच एजेंसी की ओर से कार्रवाई के कारण या जांच के दायरे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।नाहटा और भंसाली से जुड़े इन ठिकानों पर अक्टूबर 2025 में भी ईडी की टीम कार्रवाई कर चुकी है। वर्तमान कार्रवाई को लेकर शहर में सुबह से ही चर्चा का माहौल है। फिलहाल तीनों स्थानों पर जांच जारी है। ईडी की ओर से आधिकारिक बयान जारी होने के बाद ही छापेमारी की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Tags:

#EDRaids #Rajnandgaon #DMFScam #EnforcementDirectorate #EDInvestigation #Nahata #Bhansali #ScamInvestigation #ChhattisgarhNews
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Eklavya School Students Protest :  प्रिंसिपल और छात्रावास अधीक्षक को हटाने एकलव्य के बच्चे फिर बैठे सड़क पर, कोरबा-कटघोरा मार्ग पर लगा जाम

Next

CG promotion exam scam : छत्तीसगढ़ में पदोन्नति परीक्षा घोटाला, किसी को 80 तो किसी को 100% अंक, ननकीराम  ने PM मोदी को लिखा पत्र

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme