Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/उड़ान योजना से बिलासपुर और जगदलपुर को बाहर करना छत्तीसगढ़ से भेदभाव, अब सिर्फ अम्बिकापर एयरपोर्ट ही योजना में
Uncategorized

उड़ान योजना से बिलासपुर और जगदलपुर को बाहर करना छत्तीसगढ़ से भेदभाव, अब सिर्फ अम्बिकापर एयरपोर्ट ही योजना में

Avatar photo
By fourthline.in
May 6, 2023 2 Min Read
0

दूसरे राज्यों में एक से अधिक एयरपोर्ट योजना में , हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने भेदभाव का किया विरोध
केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह से हस्तक्षेप की मांग ,स्थानीय सांसद से भी अपील
बिलासपुर / अम्बिकापुर।
एक बार फिर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (एएआई) ने बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ छलावा करते हुए उड़ान योजना की सूची से बिलासपुर और जगदलपुर का नाम हटा दिया है। इन दोनों एयरपोर्ट से केवल एक एक उड़ान ही संचालित है। दोनों एयरपोर्ट अंडरसर्वेड की श्रेणी में आते है। दूसरे राज्यों के ऐसे कई एयरपोर्ट इस सूची में शामिल है। अब सिर्फ एक अम्बिकापुर एयरपोर्ट को उड़ान योजना में रखा गया है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि एएआई हमेशा से बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास में बाधक बन रही है । पहले भी उसके द्वारा बिलासपुर भोपाल उड़ान को उड़ान योजना के तहत स्वीकृत होने के बावजी 3 साल के पहले बंद करने पर अलायंस एयर कंपनी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है। समिति ने कहा कि एएआई ने उड़ान योजना के मापदंडो में फेरबदल कर एक एयरपोर्ट पर सप्ताह में 7 से अधिक लैंडिंग टेकऑफ होने पर एयरपोर्ट को अंडर सेर्वेड श्रेणी से बाहर कर दिया है। बिलासपुर एयरपोर्ट में केवल ८ लैंडिंग टेकऑफ है। और व्यावहारिक रूप से एक ही फ्लाइट है। जगदलपुर में भी केवल एक फ्लाइट संचालित है । रायपुर- जगदलपुर- हैदरबाद जिसे दो फ्लाइट मान कर जगदलपुर को भी उड़ान योजना से बाहर कर दिया गया है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को ज्ञापन भेज नागरिक उड्डयन मंत्री से मिलवाने की मांग की है। साथ ही स्थानीय सांसद से भी अपील की है कि इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए छत्तीसगढ़ में एएआई द्वारा किये जा रहे भेदभाव को समाप्त कराये.

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महाधरना आज भी जारी रहा । धरने में बद्री यादव, देवेंद्र सिंह, महेश दुबे, शिवा मुदलियार, रंजीत खनूजा, मनोज श्रीवास, मनोज तिवारी, राकेश शर्मा, समीर अहमद, विजय वर्मा, अनिल गुलहरे, केशव गोरख, दीपक कश्यप, संजय पिल्लै, प्रकाश बहरानी, अशोक भंडारी, रशीद बखस, संतोष पीपलवा, फागुराम निषाद, हीरा लाल कैवर्त, विजय वर्मा, हसीन अली, नरेश यादव बद्री प्रसाद कैवर्त, हर प्रसाद कैवर्त, गुनाराम सोनी के के मिश्रा, गोपाल दुबे, चंद्रप्रकाश जायसवाल, और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।

Tags:

उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ से भेदभावमुख्यमंत्री भूपेश बघेलहवाई सेवा जनसंघर्ष समिति
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

शहर के एक लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं के घरों की मीटर रीडिंग बंद

Next

भाजपा शासन के समय से सहकारी बैंक की मंडी शाखा में शुरू हुई गड़बड़ी, हमने दोषियों को भेजा जेल – नायक

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme