Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/हरियाणा की महिला ने राहुल गांधी की शादी का किया सवाल, सोनिया ने कहा-आप लड़की ढूंढिए
Uncategorized

हरियाणा की महिला ने राहुल गांधी की शादी का किया सवाल, सोनिया ने कहा-आप लड़की ढूंढिए

Avatar photo
By fourthline.in
July 29, 2023 1 Min Read
0

नई दिल्ली । राहुल गांधी ने हाल में हरियाणा की अपनी यात्रा के दौरान महिला किसानों को भोज देने का वादा किया था और इसी वादे को पूरा करते हुए सोनिया गांधी ने हरियाणा के सोनीपत जिले की कुछ महिलाओं को अपने आवास पर दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया था। इस अवसर पर सोनिया गांधी से हरियाणा की महिला किसानों ने बातचीत में कहा, “राहुल की शादी करिए।” इस पर सोनिया गांधी ने जवाब में उनसे कहा, “आप उसके लिए लड़की ढूंढ़िए।” राहुल गांधी वहां खड़े इस बातचीत को सुन रहे थे और उन्होंने कहा, “ऐसा होगा।” इस दौरान एक महिला ने राहुल गांधी को अपने हाथ से खाना भी खिलाया।


राहुल गांधी 8 जुलाई को अचानक सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे थे।उन्होंने लोगों से बातचीत की और खेतों में काम कर रहे किसानों के साथ वक्त बिताया था। इस दौरान राहुल गांधी ने उन्हें ‘दिल्ली दर्शन’ के लिए बुलाने का वादा किया था। इन लोगों ने कांग्रेस नेता से कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी के इतने करीब रहने के बावजूद वे दिल्ली कभी नहीं गए हैं। लोगों से इसी मुलाकात के क्रम में राहुल गांधी ने किसान महिलाओं की बातचीत अपनी बहन प्रियंका से कराई थी। इन महिलाओं ने प्रियंका गांधी वाड्रा से उन्हें खाने पर आमंत्रित करने की इच्छा जताई थी।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश हमारे हैं कभी भी NDA में साथ आ सकते हैं…, फिर पलटी मारेंगे सुशासन बाबू ?

Next

तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 8 की मौत, 12 घायल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme