• निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया परामर्श
Healthy Living : सूरजपुर। श्याम आयुर्वेदिक वेलनेस एंड फिजियोथेरपी सेंटर में आज प्रबंधक हिमांशु जैन के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार का लाभ लिया।
Healthy Living : शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.एम. त्रिपाठी, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. प्रदीप देवांगन, फिजियोथेरपिस्ट डॉ. सोनाली कुण्डू एवं होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. विजय यादव उपस्थित रहे। चिकित्सकों ने मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम, योग एवं प्राणायाम के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Healthy Living : फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. सोनाली कुण्डू द्वारा कई मरीजों का फिजियोथेरपी के माध्यम से उपचार किया गया, वहीं आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. प्रदीप देवांगन ने पंचकर्म एवं अग्निकर्म थेरेपी से मरीजों को राहत प्रदान की।

Healthy Living : मुख्य चिकित्सक एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.एम. त्रिपाठी ने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण लोग कम उम्र में ही शारीरिक समस्याओं से घिर रहे हैं। लंबे समय तक स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने के लिए आयुर्वेद, फिजियोथेरपी, योग और प्राकृतिक उपचार पद्धतियों को अपनाना समय की आवश्यकता है। शिविर के दौरान मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी सुझाव भी दिए गए।










