कांकेर । छत्तीसगढ़ के कांकेर में शादी समारोह से लौट रहे चार लापता लोगों को कार कुंए में मिली है। कार में ही चारों के शव थे।क्रेन की मदद से कार को कुंए से निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शनिवार की रात जंगलवार कॉलेज के पास से कार सवार चार लोग लापता हो गए थे। सभी कांकेर शहर के गोविंदपुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात को लौट रहे थे। हाइवे से कार सहित लापता होने की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा गया था। पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लोगों की तलाश में जुटी थीं।

ओडिशा से आए चार लोग लापता हो गए हथे। ये सभी कांकेर निवासी रीना दत्ता के यहां शादी समारोह में शामिल होकर डिजायर कार में सवार होकर कांकेर से निकले थे। रात्रि 10:30 बजे कांकेर से कुछ दूरी तय करते ही चारो का मोबाइल बंद हो गया। घर नहीं पहुंचने पर जब स्वजनों ने उनके बारे में पता किया तो कोई जानकारी निकल कर सामने नहीं आई। इसकी सूचना पुलिस में दर्ज कराई गई। इनमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। सभी की उम्र 45 वर्ष से अधिक है।

Previous article50 वर्ष आगे का है सर राजेश्वर सक्सेना का चिंतन – टंडन
Next articleछत्तीसगढ़ की बेटी निवेदिता ने रचा इतिहास, वायुसेना मे महिला फ्लाइंग ऑफिसर बनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here