Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/खेल/IND vs SA 1st T20: भारत-साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज,  गेंदबाजों की होगी मौज
खेल

IND vs SA 1st T20: भारत-साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज,  गेंदबाजों की होगी मौज

Avatar photo
By fourthline.in
December 9, 2025 2 Min Read
0

fourthline sports: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर यानी मंगलवार को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद भारतीय टीम की नजरें टी20 सीरीज में भी विजयी शुरुआत करने पर होगी।

IND vs SA 1st T20 : वहीं, मेहमान टीम वनडे सीरीज में मिली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। IND vs SA का पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। कटक का यह स्टेडियम वैसे तो ज्यादा हाईस्कोरिंग नहीं रहा है। यहां अब तक कुल 3 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम के तीन मैच शामिल है। आखिरी मुकाबला इस मैदान पर जून 2022 में खेला गया था, जिसमें साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया था। इस मैदान पर भारतीय टीम ने 3 मैच में से एक ही मैच में जीत हासिल की है, जो कि श्रीलंका के खिलाफ 2017 में खेला गया मैच था।

IND vs SA 1st T20 : इस मैदान पर साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ भारत ने दो मैच खेले है, जिसमें एक मैच जीत और एक में हार का सामना किया है। बाराबती स्टेडियम की पिच स्पिनर्स से ज्यादा तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहता है। शाम को ओस पड़ने के कारण बल्लेबाजी आसान हो जाती है तो टीमें टारगेट का पीछा करना ज्यादा पसंद करती है।

संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और हर्षित राणा।
दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडन मारक्रम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, माकर यानसन, एनरिक नॉटर्जे, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज और डोनोवन फरेरा।

Tags:

#INDvsSA #INDvsSA1stT20 #T20Series #IndiaSouthAfrica #CricketMatch #BowlingFriendlyPitch #CricketNews #SportsUpdate
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Bilaspur airport: हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का दिल्ली कूच, जिला निषाद और आंध्र समाज के प्रतिनिधि भी जुड़े

Next

Raipur city news: कांग्रेस के दिग्गज नेता सुभाष धुप्पड़ का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Bilaspur Stone-pelting :  बिलासपुर पत्थरबाजी का मुख्य आरोपी पन्ना से गिरफ्तार, 9 पुलिसकर्मी हुए थे घायल
  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme