Raipur city news: कांग्रेस के दिग्गज नेता सुभाष धुप्पड़ का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
रायपुर। Raipur city news: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के पूर्व अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ का आज मुंबई में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मुंबई के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार सुभाष धुप्पड़ का पार्थिव शरीर को आज मंगलवार को रायपुर लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। श्री धुप्पड़ करीब पांच दशकों तक सक्रिय राजनीति में रहे। भूपेश बघेल सरकार में उन्हें RDA का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
