Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/जबलपुर की तरह प्रयागराज फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन चले 
Uncategorized

जबलपुर की तरह प्रयागराज फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन चले 

Avatar photo
By fourthline.in
October 14, 2023 2 Min Read
0

इससे दिल्ली की सीधी उड़ान 4 दिन मिल सकेगी 

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने की हैदराबाद और कोलकाता के लिए भी नई उड़ानों की मांग

 बिलासपुर । हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने एलायंस एयर की दिल्ली-जबलपुर बिलासपुर उड़ान के चौथे दिन सोमवार को बहाल करने पर संतोष जगाया है और मांग की है कि प्रयागराज उड़ान को भी पहले की तरह सप्ताह में चार दिन चलाया जाए। इससे दिल्ली की सीधी उड़ान सप्ताह में चार दिन उपलब्ध सकेगी।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने केंद्र सरकार और अलायंस एयर को बिलासपुर दिल्ली सीधी उड़ान के लिए  साधुवाद है दिया है कहा कि जब तक बिलासपुर को देश के चारों दिशाओं में कम से कम एक महानगर तक सप्ताह में सातों दिन सीधी फ्लाइट नहीं मिलेगी तब तक बिलासपुर अंचल के साथ न्याय नहीं होगा।

 गौरतलाप है कि बिलासपुर का हवाई अड्डा राज्य के 32 में से 17 जिलों और मध्य प्रदेश के तीन जिलों के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है। यदि यहां देश के चारों दिशाओं के लिए रोज हवाई सुविधा उपलब्ध हो तो लोग बिलासा बाई केवट एयरपोर्ट से उड़ान भरना पसंद करेंगे ।

इसके साथ ही समिति ने एलाइंस एयर से यह मांग की है कि वह दिल्ली की सीधी उड़ान का किराया चार से पांच  हजार रखें जैसा कि रायपुर से दिल्ली का किराया रहता है। यदि किराया 5 हजार तक रखा गया तो बड़ी संख्या में यात्री बिलासपुर से प्लेन पकड़ना पसंद करेंगे।

हवाई सुविधा समिति का महा धरना आंदोलन आज भी जारी रहा। इसमें महापौर रामशरण यादव, देवेंद्र सिंह ठाकुर, बद्री यादव, महेश दुबे, शिवाय मुदलियार , रंजीत खनूजा, समीर अहमद, कमल सिंह, केशव गोरख, मनोज श्रीवास, कश्यप दीपक, गोपाल दुबे, चित्रकांत श्रीवास, चंद्र प्रकाश जायसवाल, रवि बनर्जी, अखिल अली, मोहसिन अली, विजय वर्मा राशिद बॉक्स, संतोष पीपलवा, राकेश शर्मा, संजय पिल्ले, सौरभ प्रताप सिंह, पुनाराम सोनी, प्रकाश बारानी, संदीप दुबे, द्वारिका प्रसाद तिवारी और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

कलेक्टर-एसपी ने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

Next

कांग्रेस प्रत्याशियों की  घोषणा आज, पहले  चरण की 20 सीटों के साथ एकल नाम वाली सीटों के प्रत्याशी  किए जाएंगे  घोषित

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • Two children swept away in Arpa: अरपा नदी में बहे दो बच्चे,  SDRF देर से पहुंची, लोगों ने जताई नाराजगी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme