LPG cylinder price hike : नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रहे आम उपभोक्ताओं की जेब पर सरकार ने एक और बड़ा बोझ डाल दिया है। घरेलू रसोई गैस (LPG Cylinder Price Hike) की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बार बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। एलपीजी की ये नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो
गई हैं।
LPG cylinder price hike : मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। पिछले तीन महीनों के भीतर घरेलू गैस की कीमतों में यह दूसरी बड़ी मूल्य वृद्धि (LPG Cylinder Rates Update) है। इससे पहले बीते 7 मार्च को सरकार ने सीधे 60 रुपये बढ़ाए थे। लगातार हो रही इस बढ़ोतरी से आम आदमी के घर का मासिक बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है। रसोई चलाना अब और महंगा हो गया है।
LPG cylinder price hike : पेट्रोलियम उद्योग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इस बढ़ोतरी के पीछे वैश्विक कारण हैं। पश्चिम एशिया (Middle East) में चल रहा भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार (Global Energy Market) में मची उथल-पुथल की वजह से गैस की लागत लगातार बढ़ रही है। विशेषकर अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और समुद्री व्यापारिक मार्गों में सुरक्षा के खतरों ने कच्चे तेल और गैस की इंटरनेशनल कीमतों को आसमान पर पहुंचा रखा है। बाहरी बाजार के इसी दबाव का सीधा असर अब भारत के घरेलू उपभोक्ताओं की रसोई पर पड़ रहा है।










