• ‘हमर पहुना’ में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से संवाद

• एयरपोर्ट विस्तार, रेलवे, अरपा संरक्षण और आवास योजनाओं पर रखी बेबाक राय
Minister Tokhan Sahu:  बिलासपुर । बिलासपुर प्रेस क्लब के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम “हमर पहुना” में भारत सरकार के केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने पत्रकारों से खुलकर संवाद करते हुए बिलासपुर के विकास का विस्तृत रोडमैप सामने रखा। उन्होंने शहर की अधोसंरचना, रेलवे, एयरपोर्ट, प्रधानमंत्री आवास योजना, अरपा नदी संरक्षण, रतनपुर कॉरिडोर और छत्तीसगढ़ी भाषा सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से अपनी बात रखी।

Minister Tokhan Sahu: कार्यक्रम का शुभारंभ बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों द्वारा केंद्रीय मंत्री का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर स्वागत किए जाने के साथ हुआ।  प्रश्नोत्तर सत्र में पत्रकारों ने जनहित और विकास से जुड़े अनेक मुद्दे उठाए, जिन पर केंद्रीय मंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। श्री साहू ने अपने राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि वे एक साधारण ग्रामीण परिवार से आते हैं। निजी क्षेत्र में अकाउंटेंट के रूप में कार्य करने के दौरान उन्होंने पंच का चुनाव लड़ा और यहीं से जनसेवा की शुरुआत हुई। इसके बाद सरपंच, जनपद सदस्य, विधायक, सांसद और अब केंद्र सरकार में राज्य मंत्री बनने तक की यात्रा जनता के विश्वास और संगठन के सहयोग से संभव हुई।

Minister Tokhan Sahu:   उन्होंने बताया कि मंत्री बनाए जाने की सूचना उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से अचानक मिली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने सहयोगियों के कार्य, क्षेत्र और पृष्ठभूमि की गहन जानकारी रखते हैं, जो उनकी कार्यशैली की विशेषता है।
बिलासपुर के विकास को मिलेगी नई गति
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 290 एकड़ भूमि उपलब्ध करा दी गई है तथा नाइट लैंडिंग की सुविधा भी सुनिश्चित हो चुकी है। रेलवे क्षेत्र में 58 ट्रेनों के स्टॉपेज बहाल किए गए हैं, जबकि प्रदेश के 32 रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे हैं। 47 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं पर कार्य जारी है।

Minister Tokhan Sahu:  उन्होंने कहा कि शहर को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए 32 किलोमीटर लंबे बाइपास की डीपीआर तैयार की जा रही है। इसके साथ ही रतनपुर माता महामाया कॉरिडोर, तालाबों के सौंदर्यीकरण, आवास परियोजनाओं तथा अरपा नदी संरक्षण के लिए भी लगातार कार्य किया जा रहा है।

अरपा को स्वच्छ रखने आधुनिक एसटीपी

अरपा नदी के संरक्षण पर उन्होंने कहा कि नदी में गिरने वाले सीवरेज के उपचार के लिए आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की योजना पर केंद्र और राज्य सरकार संयुक्त रूप से कार्य कर रही हैं, जिससे नदी को प्रदूषण से बचाया जा सके।

हर पात्र परिवार तक पहुंचेगा आवास

प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों का चयन राज्य सरकार करती है और मांग पत्र प्राप्त होते ही केंद्र सरकार शीघ्र स्वीकृति देती है। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले एक-दो वर्षों में छत्तीसगढ़ के अधिकांश पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिल जाएगा।

8वीं अनुसूची में छत्तीसगढ़ी भाषा के लिए पहल

छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने के प्रश्न पर श्री साहू ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष पहल की है। कई भाषाओं के प्रस्ताव विचाराधीन हैं और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है।

योग, जैविक खेती और श्री अन्न को प्राथमिकता

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वे नियमित योग करते हैं, अपने घर में जैविक खेती को बढ़ावा देते हैं तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हुए मिलेट (श्री अन्न) आधारित भोजन को प्राथमिकता देते हैं।

कार्यक्रम में बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, , सहसचिव हरिकिशन गंगवानी,   कार्यकारिणी सदस्य तथा प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

Previous articleTheft of a Heritage Cannon : नरवर किले से 500 साल पुरानी 3 टन की अष्टधातु की तोप चोरी, क्रेन और ट्रक लेकर पहुंचे थे चोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here