Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/Mission 2023: पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने की नियुक्तियां, 24 घंटे में पार्टी की प्रदेश प्रभारी ने किया रद्द, सीएम हाउस में बैठक जारी
Uncategorized

Mission 2023: पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने की नियुक्तियां, 24 घंटे में पार्टी की प्रदेश प्रभारी ने किया रद्द, सीएम हाउस में बैठक जारी

Avatar photo
By fourthline.in
June 22, 2023 2 Min Read
0

रायपुर। Mission 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले पीसीसी चीफ मोहन मरकाम द्वारा संगठन नेताओं के प्रभार में फेरबदल के आदेश को पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा ने रद्द कर दिया है। उन्होंने मोहन मरकाम को पत्र लिखकर कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में रवि घोष को महामंत्री प्रभारी प्रशासन एवं संगठन के पद का प्रभार दिया जाए। बता दें कि इस वक्त छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन की बड़ी बैठक मुख्यमंत्री निवास में चल रही है। इस बैठक में शामिल होने कुमारी सेलजा रायपुर पहुंची हैं।


Mission 2023: बता दें कि एक दिन पहले बुधवार को ही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश से प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों को नया प्रभार दिया गया है। जिसमें प्रभारी महामंत्री प्रशासन एवं संगठन की जिम्मेदारी अरुण सिसोदिया, महामंत्री रवि घोष बस्तर संभाग प्रभारी, महामंत्री अमरजीत चावला रायपुर शहर, यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई प्रभारी, उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर राजनांदगांव प्रभारी, महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला मोहला मानपुर प्रभारी एवं महामंत्री यशर्वधन राव प्रशिक्षण प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी।

0-Mission 2023: फिर से जारी हो सकती है नई सूची

बैठक में बड़े नेताओं की नाराजगी सामने आई है। बैठक में कहा गया है कि स्थानीय नेताओं ने अपनी मनमानी की और प्रदेश संगठन की कमान संभाल रहे बड़े नेताओं को इस नियुक्ति की जानकारी नहीं दी। जबकि आगामी चुनावों के मद्देनजर ये नियुक्तियां अहम हैं।

Mission 2023: सूत्रों की माने तो फिर से नई सूची जारी करके नियुक्त किए गए नेताओं को बदला जा सकता है। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद हैं।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Mission 2023: दुर्ग की सभा में भीड़ से गदगद अमित शाह बोले- भूपेश आ सरकार की उल्‍टी गिनती शुरू

Next

Fake news post: फेक न्यूज़ पोस्ट की तो जाना पड़ सकता है जेल, कड़ा नियम ला रही है केंद्र सरकार, रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme