Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/बिलासपुर/Mobile data leak : ऐसे हो रहा है मोबाइल डेटा लीक , IG को आया लोन का कॉल तो खुला मामला, तीन के खिलाफ FIR
बिलासपुर

Mobile data leak : ऐसे हो रहा है मोबाइल डेटा लीक , IG को आया लोन का कॉल तो खुला मामला, तीन के खिलाफ FIR

Avatar photo
By fourthline.in
June 26, 2026 2 Min Read
0

Mobile data leak : बिलासपुर । बिलासपुर में निजी मोबाइल डेटा की खरीद-फरोख्त और लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले नेटवर्क का खुलासा हुआ है। मामला तब सामने आया जब लोन ऑफर का एक कॉल खुद बिलासपुर रेंज के IG रामगोपाल गर्ग के पास पहुंच गया। IG के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने ट्रस्ट फाइनेंशियल सर्विसेस की संचालिका समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Mobile data leak :   22 जून को पुलिस लाइन निवासी रविकांत दुबे ने लिखित शिकायत दी थी कि अग्रसेन चौक स्थित ट्रस्ट फाइनेंशियल सर्विसेस के कर्मचारी अवैध रूप से हासिल मोबाइल नंबरों पर कॉल कर पर्सनल, होम, बिजनेस और वाहन लोन का झांसा दे रहे हैं। इसी बीच IG रामगोपाल गर्ग को भी लोन का कॉल आया। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल जांच के निर्देश दिए और खुद निगरानी की।

Mobile data leak :  जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास करीब 1 लाख लोगों का मोबाइल डेटा था। संचालिका उषा कश्यप ने बताया कि उसने यह पूरा डेटाबेस अमन राठौर से सिर्फ पांच हजार रुपये में खरीदा था। अमन से पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह डेटा उसे शेख जुनैद खान उपलब्ध कराता था।

Mobile data leak :  पुलिस के अनुसार शेख जुनैद खान खुद को रियल एस्टेट व्यवसायी बताकर घर-घर जाता था और बातचीत में लोगों के मोबाइल नंबर व अन्य जानकारियां जुटाता था। इसके अलावा सरकारी विभागों, ऑनलाइन डायरेक्टरी और अन्य स्रोतों से भी नंबर इकट्ठे किए जाते थे। बाद में इनका डेटाबेस तैयार कर बेचा जाता था।

Mobile data leak:   सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर कुमार केवट ने बताया कि उषा कश्यप, अमन राठौर और शेख जुनैद खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 62, 3(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 72(ए) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लक्षगा रही है कि डेटा का इस्तेमाल सिर्फ लोन कॉल के लिए हुआ या साइबर ठगी में भी। आरोपियों के मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।

Tags:

#MobileDataLeak #DataLeak #CyberCrime #CyberSecurity #MobileData #DataPrivacy #FIR #PoliceInvestigation #IG #CrimeNews
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Down To Earth report : पिछले तीन वर्षों में पूरे देश में सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में कटे पेड़ , अकेले सरगुजा में 4 लाख पेड़ों की कटाई

Next

Congress politics : वेणुगोपाल का BJP पर हमला, ‘कथनी और करनी में अंतर, देश में अघोषित आपातकाल के हालात

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme