Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/हादसा/Muharram tazia: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, 3 की मौत, 10 से अधिक झुलसे, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
हादसा

Muharram tazia: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, 3 की मौत, 10 से अधिक झुलसे, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

Avatar photo
By fourthline.in
June 26, 2026 1 Min Read
0

Muharram tazia: रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के हतनारा गांव में देर रात मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जुलूस में निकाला जा रहा ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे करंट फैलने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज सहित निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Muharram tazia:  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 11 बजे मेवाती मोहल्ले से ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। जैसे ही ताजिया आगे बढ़ा, वह करीब 15 फीट की ऊंचाई पर गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। संपर्क होते ही ताजिए में लगी लोहे की रॉड में करंट दौड़ गया। ताजिया उठाकर चल रहे लोग तेज झटके के साथ जमीन पर गिर पड़े। बिजली की चिंगारी और धमाके के बाद मौके पर भगदड़ मच गई।

Muharram tazia: हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में झुलसे 10 से अधिक लोगों को तत्काल मेडिकल कॉलेज और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां पांच घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

Tags:

#Muharram #TaziaProcession #Electrocution #HighTensionLine #Accident #MPNews #Tragedy #FatalAccident #Injured #PublicSafety
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Congress politics : वेणुगोपाल का BJP पर हमला, ‘कथनी और करनी में अंतर, देश में अघोषित आपातकाल के हालात

Next

CG News : नारायणपुर के जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद, 24 लाख कैश भी मिला

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme