Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/नौतपा कल से, कहीं -कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने का भी अनुमान
Uncategorized

नौतपा कल से, कहीं -कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने का भी अनुमान

Avatar photo
By fourthline.in
May 24, 2023 1 Min Read
0

रायपुर ‌। कल 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा के बीच छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल के खाड़ी में पिछले कुछ दिनों से नमी बनी हुई है। इस वजह से कई राज्यों के मौसम में बदलाव आया है।

प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान महासमुंद और राजनांदगांव में 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अंबिकापुर में 40.5, कोरबा में 41.4, बिलासपुर में 41.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं जगदलपुर में 35.6, दुर्ग में 40.6 और बीजापुर में 39.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

नौतपा कल से 2 जून तक

नौतपा में 25 मई से अगले नौ दिनों तक प्रचंड गर्मी पड़ सकती है। पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ के महीने में सूर्य 15 दिनों के लिए रोहिणी नक्षत्र में भ्रमण करते हैं। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा की शुरुआत हो जाती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 और 26 मई को सामान्य गर्मी रहने की संभावना है। 27, 28, 29, 30 मई को भीषण गर्मी रहेगी और साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं। 31 मई, 1 जून और 2 जून के दिन उमस भरा मौसम रहेगा, लेकिन तेज हवाएं भी चलेंगी।

Tags:

छत्तीसगढ़मौसम पूर्वानुमानमौसम विज्ञान केन्द्र रायपुर
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

UPSC: बिलासपुर के अभिषेक चतुर्वेदी को 179 वां रैंक, बनेंगे आईपीएस अधिकारी

Next

अपने जब नहीं आए सामने तो पुलिस ने किया मजदूर युवक का अंतिम संस्कार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme