Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/NDA V/S INDIA IN 2024: एनडीए बनाम इंडिया होगा 2024 का चुनाव, मोदी को हराने विपक्ष का नया गठबंधन ‘इंडिया’
Uncategorized

NDA V/S INDIA IN 2024: एनडीए बनाम इंडिया होगा 2024 का चुनाव, मोदी को हराने विपक्ष का नया गठबंधन ‘इंडिया’

Avatar photo
By fourthline.in
July 19, 2023 2 Min Read
0

fourthline desk । वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों की अहम बैठक बेंगलुरु में हुई। मंगलवार इस बैठक में विपक्ष के नए गठबंधन के नाम का ऐलान हुआ। विपक्ष के नए गठबंधन का नाम ‘INDIA’ रखा गया है। विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’जहां I से इंडिया, N से नेशनल, D से डेवलपमेंट , I से इनक्लूसिव और A से अलायंस होगा। राहुल गांधी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी दलों के नए गठबंधन के नाम इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (INDIA) रखा गया है। यानी अब विपक्षी दलों का गठबंधन UPA नहीं INDIA के नाम से जाना जाएगा। अब नाम को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। एक ओर जहां विपक्षी दलों की ओर से कहा जा रहा है कि बीजेपी कैन चैलेंज इंडिया, बीजेपी हारेगी इंडिया जीतेगा। वहीं इस नए नामकरण पर बीजेपी सवाल उठा रही है और पूछ रही है कि गठबंधन का नाम हिंदी में क्या होगा।
गठबंधन और नए नाम को लेकर एक न्यूज चैनल में चल रही डिबेट के बीच बीजेपी प्रवक्ता सुंधाशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के प्रवक्ता से पूछा कि विपक्ष के नए गठबंधन का नाम हिंदी में क्या है। सुंधाशु त्रिवेदी ने कहा कि जैसे हमारे गठबंधन का नाम हिंदी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन है और अंग्रेजी में एनडीए है। कांग्रेस बताए कि इनके गठबंधन का हिंदी में नाम क्या है। सुधांशु त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा कि बता नहीं पा रहे क्या अंग्रेजी में ही सोचकर नाम रख दिया।

इसके जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इनको इंडिया नाम से क्या दिक्कत है। क्या इनको चिढ़ है इस नाम से और है तो फिर स्टार्टअप इंडिया, खेलो इंडिया, बढ़ेगा इंडिया, डिजिटल इंडिया किसकी बात करते हैं तब। इंडिया से दिक्कत है तो चले जाइए पाकिस्तान। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि विपक्षी एकता को देखकर बीजेपी बौखला गई है जिसके बाद वह इस तरह के सवाल खड़े कर रही है।

इसको लेकर जब बीजेपी प्रवक्ता से पूछा गया तो सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जब इनकी पार्टी की स्थापना हुई तो इंडियन नेशनल कांग्रेस नाम रखा गया। क्योंकि अंग्रेजों के जमाने में हिंदी में नाम नहीं होता। हमारी पार्टी का नाम है भारतीय जनता पार्टी और अंग्रेजी में भी भारतीय जनता पार्टी है। पहले भी हम भारतीय जनसंघ थे और तब भी अंग्रेजी में भारतीय जनसंघ थे। आज भी वही इंडिया के मानसिकता वाले लोग हैं।

विपक्ष के 26 दलों की बैठक के बाद मंगलवार को राहुल गांधी ने कहा कि देश की आवाज को दबाया और कुचला जा रहा है। यह देश की आवाज के लिए लड़ाई है। इसीलिए यह इंडिया नाम चुना गया। उन्होंने कहा यह लड़ाई एनडीए और इंडिया के बीच है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि BJP क्या अब चैलेंज कर सकती है INDIA को? NDA क्या INDIA को चैलेंज कर सकता है? क्या कोई भी INDIA को चुनौती दे सकता है ?

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

सर्व आदिवासी समाज सभी 30 आरक्षित और 20 सामान्य सीटों पर उतारेगा अपने उम्मीदवार

Next

कई जिलों के राइस मिल मालिकों के यहां देर रात इनकम टैक्स की रेड

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme