Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/सूरजपुर/PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री मोदी की सभा में बड़ी संख्या में सूरजपुर से भाजपा के कार्यकर्ता भी आएंगे
सूरजपुर

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री मोदी की सभा में बड़ी संख्या में सूरजपुर से भाजपा के कार्यकर्ता भी आएंगे

Avatar photo
By fourthline.in
March 24, 2025 2 Min Read
0

• पीएमकी सभा में दो लाख से अधिक लोग जुटेंगे – मुरली मनोहर सोनी
सूरजपुर। PM Narendra Modi:   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 30 मार्च को बिलासपुर आगमन और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह को लेकर जिला भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक अटल कुंज में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, रामकृपाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

PM Narendra Modi:  बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े ने कहा कि आज पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा का जनप्रतिनिधि कार्य कर रहा है। छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन सरकार का सपना साकार हो चुका है, जिससे आने वाले समय में प्रदेश में व्यापक विकास दिखाई देगा। भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के कारण हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा, लोकसभा, त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है।उन्होंने जिले में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

PM Narendra Modi: उन्होंने यह भी बताया कि जिले के गठन के बाद पहली बार भाजपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।आगामी 30 मार्च को बिलासपुर में प्रधानमंत्री मोदी की सभा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए मंडलवार प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि हमने पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में बड़ी सफलता हासिल की है, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी की सभा में जिले से अधिकतम कार्यकर्ताओं की भागीदारी होनी चाहिए।पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही नतीजा है कि आज बड़ी संख्या में भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि जीतकर आए हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी के संगठनात्मक अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि उनकी अगुवाई में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है।बैठक में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान

PM Narendra Modi:  बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में जीत दर्ज करने वाले भाजपा जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालो में जिला पंचायत अध्यक्ष – चंद्रमणि पैकरा,भटगांव नगर पंचायत अध्यक्ष – परमेश्वरी राजवाड़े,प्रतापपुर नगर पंचायत अध्यक्ष – मानती सिंह,जरही नगर पंचायत अध्यक्ष – पूरन राजवाड़े,विश्रामपुर नगर पंचायत अध्यक्ष – निर्मला यादव,शिवनंदनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष – कृष्ण कुमार गोयल,सूरजपुर नपा उपाध्यक्ष – शैलेष अग्रवाल, विश्रामपुर नगर पंचायत उपाध्यक्ष – दीपेंद्र सिंह चौहान,सूरजपुर जनपद अध्यक्ष – स्वाति सिंह,प्रेमनगर जनपद अध्यक्ष – फुलेश सिदार,भैयाथान जनपद उपाध्यक्ष – राजीव प्रताप सिंह,सूरजपुर जनपद उपाध्यक्ष – मनमथ बछाड़,प्रेमनगर जनपद उपाध्यक्ष – पुनिया राजवाड़े शामिल रहे।

Tags:

#PMModi #BJPWorkers #Surajpur #ModiRally #ChhattisgarhPolitics
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

President Draupadi Murmu: छत्तीसगढ़ विधान सभा अनुकरणीय संसदीय आचरण का प्रतीक- राष्ट्रपति

Next

Excise policy: छत्तीसगढ़ की विदेशी शराब दुकानों में अब देशी की भी बिक्री , 1 अप्रैल से नई व्यवस्था

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme