Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/Excise policy: छत्तीसगढ़ की विदेशी शराब दुकानों में अब देशी की भी बिक्री , 1 अप्रैल से नई व्यवस्था
Uncategorized

Excise policy: छत्तीसगढ़ की विदेशी शराब दुकानों में अब देशी की भी बिक्री , 1 अप्रैल से नई व्यवस्था

Avatar photo
By fourthline.in
March 25, 2025 2 Min Read
0

रायपुर। Excise policy:   छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से शराब बिक्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। अब देशी और विदेशी शराब की अलग-अलग दुकानें नहीं होंगी, बल्कि दोनों को मिलाकर कंपोजिट दुकानें बनाई जाएंगी। जहां दो दुकानें थीं, वहां अब एक ही दुकान होगी। इसके अलावा, राज्य सरकार ने 67 नई शराब दुकानों को मंजूरी दी है, जिन्हें उन क्षेत्रों में खोला जाएगा जहां अब तक शराब उपलब्ध नहीं थी। जिला स्तर पर इन बदलावों को लागू करने की तैयारियां जोरों पर हैं।


Excise policy:   राज्य में नई शराब दुकानें खोलने और मौजूदा दुकानों को युक्तिसंगत बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। कई जिलों में देशी और विदेशी शराब की अलग-अलग दुकानों को मिलाकर एक बनाया जाएगा। इससे जो एक दुकान अतिरिक्त बचेगी, उसे जिले के ऐसे क्षेत्र में खोला जाएगा जहां से शराब दुकान खोलने की मांग आ रही है। आबकारी विभाग के सूत्रों के अनुसार, यह कदम शराब की सुगमता बढ़ाने और राजस्व वृद्धि के लिए उठाया गया है।हाल ही में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में 10% नई शराब दुकानों को मंजूरी दी गई। वर्तमान में राज्य में कुल 674 शराब दुकानें संचालित हो रही हैं, जिनमें 166 देशी शराब दुकानें, 240 कंपोजिट दुकानें (देशी और विदेशी दोनों), 29 प्रीमियम शराब दुकानें (बड़े शहरों में महंगी शराब के लिए), 239 विदेशी शराब दुकानें हैं।


Excise policy:  अब 1 अप्रैल के बाद 67 नई दुकानों के जुड़ने से कुल शराब दुकानों की संख्या 741 हो जाएगी। नई दुकानों के लिए जिलों में स्थान चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 में शराब बिक्री से 11,000 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य रखा था। हालांकि, अभी तक 9,800 करोड़ रुपए ही जुटाए जा सके हैं और वित्तीय वर्ष समाप्त होने में मात्र एक सप्ताह बचा है। ऐसे में निर्धारित लक्ष्य पूरा करना मुश्किल लग रहा है।सूत्रों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 13,000 करोड़ रुपए के राजस्व लक्ष्य की योजना बनाई गई है। नई दुकानों को शुरू करके और जहां शराब नहीं मिलती थी, वहां इसकी उपलब्धता सुनिश्चित कर सरकार इस लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेगी। 1 अप्रैल से नई नीति के तहत यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Tags:

#Excise PolicyAlcohol Policy UpdateChhattisgarh LiquorForeign Liquor ShopsIndian Liquor SaleNew Liquor System
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री मोदी की सभा में बड़ी संख्या में सूरजपुर से भाजपा के कार्यकर्ता भी आएंगे

Next

Aquatic Creatures: रतनपुर महामाया कुंड में जाल में मृत पाए गए 30 कछुए,  स्थानीय प्रशासन और ट्रस्ट पर उठे सवाल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme