Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/बैंक कर्मचारियों की पिटाई पर राजनीति गरमाई, भाजयुमो ने विधायक का पुतला फूंका, कांग्रेस का बैंक के सामने प्रदर्शन
Uncategorized

बैंक कर्मचारियों की पिटाई पर राजनीति गरमाई, भाजयुमो ने विधायक का पुतला फूंका, कांग्रेस का बैंक के सामने प्रदर्शन

Avatar photo
By fourthline.in
April 5, 2023 2 Min Read
0

रामानुजगंज। विधायक बृहस्पति सिंह के द्वारा सहकारी बैंक के कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट की घटना से जिले की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज घटना के विरोध में विधायक का पुतला फूंका तो कांग्रेस ने बैंक कर्मचारियों के अमर्यादित व्यवहार तथा भ्रष्टाचार ‌का मामला बताते हुए धरना प्रदर्शन किया।
भाजयुमो के जिला अध्यक्ष कमलेश मार्को के आह्वान फर रामानुजगंज मंडल अध्यक्ष अशरफी यादव के नेतृत्व में लरंगसाय चौक में विधायक बृहस्पति सिंह का पुतला दहन किया गया। इसमें जिला उपाध्यक्ष अनोज यादव जी,जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता जी,मंडल महामंत्री विक्रम गुप्ता जी,सिद्धार्थ यादव, नंदकिशोर गुप्ता जी अर्पित जयसवाल जी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
इधर कांग्रेस ने रामानुजगंज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा रामानुजगंज के कककर्मचारियों के अमर्यादित व्यवहार एवं भ्रष्ट कार्यप्रणाली को लेकर किसान किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास दुबे के नेतृत्व में बैंक के सामने धरने पर बैठे। इस दौरान वक्ताओं ने बैंक के कार्यप्रणाली पर जमकर भड़ास निकाली और कहा कि बैंक में बिचौलियों का कब्जा है। आम किसान त्रस्त है। किसानों को यहां से पैसा निकालने में घंटों इंतजार करना पड़ता है वहीं बिचौलिए कमीशन देकर मिनटों में अपना काम करके चले जाते हैं।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मंडी अध्यक्ष जमुना सागर सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ कि कांग्रेस सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है वही जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा रामानुजगंज की भ्रष्ट कार्यप्रणाली से किसानों में आक्रोश है। कई बार जनप्रतिनिधियों द्वारा रवैया में सुधार का अनुरोध बैक प्रबंधन से किया गया परंतु बैंक प्रबंधन के रवैए में सुधार नहीं हुआ। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य साधु चरण यादव ने कहा कि बैंक प्रबंधन के द्वारा लंबे समय से किसानों को परेशान किया जा रहा है । दूरदराज से आने वाले किसान अपना दिन भर का काम छोड़कर बैंक में आते हैं, जो बैंक के कर्मचारियों के अमर्यादित व्यवहार एवं भ्रष्ट कार्यप्रणाली से परेशान हैं। धरना प्रदर्शन को पार्षद अशोक जायसवाल, व्यास मुनि यादव, किसान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष समर बहादुर सिंह, संतन भगत, जसवंत सिंह ,महेंद्र श्रीवास, यासीन अंसारी, मोहम्मद बख्श, अजय गुप्ता, शिवकुमार तिवारी, प्रभाकर तिवारी ने भी संबोधित किया। इस दौरान जेल संदर्शक अरुण अग्रवाल, कौशल जायसवाल, एनएसयूआई नेता अभिषेक सिंह, राहुल जीत सिंह, मजहरूल हक, कार्तिक माझी, मंगलेश प्रजापति गोविंदा, रमेश यादव, इंतखाब अंसारी, राजेंद्र श्रीवास सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित थे।

Tags:

छत्तीसगढ़डा प्रेमसाय सिंह टेकामुख्यमंत्री भूपेश बघेलविधायक बृहस्पत सिंहस्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

रील में डान, माफिया, गैंगस्टर बताने वालों का पुलिस ने हवालात में बनाया रील, गिड़गिड़ाते, माफी मांगते दिखे

Next

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के 5.32 करोड़ किए जारी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • New rules to SIM recharge : अब 28 दिन की बजाय 30 दिन की वैलिडिटी, डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ काल रिचार्ज प्लान भी
  • Antirabies Day : एंटी रैबीज डे पर जिला  पशु चिकित्सालय में पालतू पशुओं को लगाया गया मुफ्त टीका
  • Pollution prevention : सर्दियों में प्रदूषण से निपटने दिल्ली सरकार का फैसला,  निर्माण कार्यों पर रोक, पार्किंग शुल्क दोगुना
  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme