Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ संगठन ने दो सदस्यों को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई
Uncategorized

रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ संगठन ने दो सदस्यों को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

Avatar photo
By fourthline.in
May 31, 2023 2 Min Read
0

बिलासपुर । बिलासपुर रेलवे डिवीजन के दो चेकिंग स्टॉफ एस.दासगुप्ता डिविजनल सीटीआई एवं सीटीआई प्रभाकर परिडा आज सेवानिवृत्त हो गए। इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टॉफ संगठन द्वारा उनके सम्मान में समारोह आयोजित कर दोनों को भावभीनी विदाई दी ।
साउथ विहार एक्सप्रेस में उनके आगमन के पश्चात सैकड़ों टिकट चेकिंग स्टॉफ ने फूल माला और बाजे-गाजे के साथ श्री दासगुप्ता एवं श्री परिडा का स्वागत किया । प्लेटफॉर्म में भी दोनों दिग्गजों का आरपीएफ स्टॉफ , जीआरपी स्टॉफ, बुकिंग स्टॉफ एवं बिलासपुर स्टेशन के सभी स्टॉफ सहित पूर्व में सेवानिवृत्त हो चुके टिकट चेकिंग स्टॉफ ने जोरदार स्वागत किया । इसके पश्चात सीटीआई लाइन स्टॉफ की उपस्थिति में दोनों का सम्मान किया गया एवं उनके रेलवे में अंतिम कार्य दिवस की औपचारिकता पूरी की गई ।

स्टेशन के पश्चात दोनों वरिष्ठ टिकट चेकिंग स्टॉफ का इंडियन टिकट चेकिंग स्टॉफ संगठन बिलासपुर द्वारा विदाई-समारोह रेल-क्लब में आयोजित की गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास कश्यप , सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक राकेश सिंह एवं एसीएम टिकट चेकिंग श्री भारतीयन, मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक हेमचन्द्र निकोसे एवं संगठन के केंद्रीय पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे।
संगठन के वर्तमान संरक्षक ए के मोहंती, अध्यक्ष तुहीन घोष, सचिव स्वरूप कुमार गुईन, कोषाध्यक्ष नासिर खान , उपाध्यक्ष पी व्ही एस एस साई, एस के नगाइच (शहडोल), एस. आई.अली, राजुदास मानिकपुरी, ऑडिटर पी श्रीनिवास, संगठन सचिव प्रहलाद भोई,सँयुक्त सचिव सतीश मेश्राम, कार्यकारिणी सदस्य शरद कुमार यादव, के वेणु कुमार, सी एल नामदेव, नरेश आदित्य, गोपाल पांडे, भोलू दास, जी साई किरन, संजीव आचार्य, प्रियंका दास, अर्चना साखरे के अलावा समारोह में श्री दासगुप्ता एवं श्री परिडा के परिवारजन एवं मित्रगण भी शामिल हुए ।

समारोह में पूर्व में सेवानिवृत्त हो चुके टिकट चेकिंग स्टॉफ भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।इसके अलावा दुर्ग, रायगढ़, कोरबा , चाम्पा, शहडोल, अनूपपुर के टीटीई स्टॉफ भी बड़ी संख्या में उपस्थित रजहखर दोनों को विदाई दी ।।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने दोनों के पोस्ट रिटायरमेंट जीवन के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने के कामना की और कहा कि यह विराम नही है । आशा है कि आप रिटायरमेंट के बाद भी समाज को कुछ न कुछ प्रदान करते रहेंगे ।यह जानकारी संगठन के कार्यकारिणी सदस्य द्वारिका प्रसाद रजक ने दी।

Tags:

छत्तीसगढ़बिलासपुर रेल मंडलरेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ संगठनविदाई समारोह
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

हमने वादा निभाया, रोक हटते ही अखबार नौकरियों के विज्ञापन से भरे – भूपेश

Next

रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के लिए अरण्य काण्ड की थीम पर सजा मंच

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme