अहमदाबाद।  Rajkot Earthquake :  गुजरात के राजकोट जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के लगातार झटकों से दहशत का माहौल बन गया। जेतपुर, धोराजी, उपलेटा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में करीब 11 घंटे के भीतर सात बार धरती डोली।

Rajkot Earthquake : सबसे तेज झटका सुबह 6:19 बजे 3.8 तीव्रता का दर्ज किया गया। बार-बार आ रहे झटकों के चलते लोग घरों से बाहर निकलकर खेतों और खुले स्थानों की ओर भागते नजर आए। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी। राजकोट जिले के उपलेटा इलाके में आज यानी शुक्रवार सुबह से ही भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। उपलेटा इलाके में 4 घंटे के भीतर भूकंप के 9 झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर 3.8 की तीव्रता दर्ज की गई।

Rajkot Earthquake : आज यानी शुक्रवार सुबह 6.19 बजे भूकंप का पहला झटका आया। इसके बाद सुबह एक घंटे के भीतर 6 भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.7 से 3.8 दर्ज की गई। इससे पहले गुरुवार रात को भी 8.43 बजे 3.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। सभी भूकंप का केंद्र उपलेटा से 27 km के आस पास रहा। उपलेटा के अलावा धोराजी ओर जेतपुर में भी झटके महसूस हुए हैं। स्थानीय लोगों में डर का माहोल है। फिलहाल, पालिका की टीम ने लोगों को सचेत रहने की अपील की है।

Rajkot Earthquake : इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (ISR) के अनुसार, शुक्रवार सुबह 6:19 बजे से 8:34 बजे के बीच सात भूकंपीय झटके रिकॉर्ड किए गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Previous articleTMC MPs Protest: दिल्ली में अमित शाह के ऑफिस के बाहर TMC का प्रदर्शन, महुआ मोइत्रा सहित 8 सांसद हिरासत में
Next articleCG politics : छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा में बड़ा बदलाव, 34 जिलों के अध्यक्ष-महामंत्री घोषित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here