Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/सूरजपुर/Scout Guide Camp at SRVM: स्काउट गाइड कैंप की शिक्षा को जीवन का उद्देश्य बनाएं-अग्रवाल
सूरजपुर

Scout Guide Camp at SRVM: स्काउट गाइड कैंप की शिक्षा को जीवन का उद्देश्य बनाएं-अग्रवाल

Avatar photo
By fourthline.in
October 6, 2024 2 Min Read
0

सूरजपुर। Scout Guide Camp at SRVM: स्थानीय साधु राम विद्या मंदिर में तीन दिवसीय द्वितीय सोपान स्काउट्स एवं गाइड्स शिविर का समापन विद्यालय के डायरेक्टर राहुल अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं विद्यालय के प्राचार्य प्रभाकर उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। 

Scout Guide Camp at SRVM: शिविर में 49 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया एवं स्काउटिंग एवं इसके उद्देश्यों से अवगत हुए। यह एक आवासीय शिविर था जिसमे विद्यार्थी एक निश्चित समय सारिणी का पालन करते हुए अपनी दिनचर्या बीता रहे थे। प्रातः 6 बजे से व्यायाम से प्रारंभ होने वाले दिन से लेकर रात में कैंप फायर तक विद्यार्थी अलग अलग विधाएं जैसे गांठ बांधना, स्कार्फ का विपत्ति में कैसे उपयोग करे, दूसरों के सहायता करना और सबसे महत्वपूर्ण अनुशासित जीवन जीना। प्राचार्य प्रभाकर उपाध्याय द्वारा प्रथम दिवस स्काउट एवं गाइड का ध्वजारोहण कर शिविर की शुरआत की गई थी।

Scout Guide Camp at SRVM: इस अवसर पर उप प्राचार्य डी डी तिवारी, व्यायाम शिक्षक सुरेश कुमार, संजय सिदार, शिक्षिका संगीता यादव, सोनकुंवर भी उपस्थित थे। शिविर का संचालन स्काउट एवं गाइड के जिला सचिव उमेश गुर्जर एवं सरिता गोस्वामी  द्वारा किया गया, जिन्होंने विद्यार्थियों को कैंप एवं अनुशासन के साथ स्काउटिंग के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर सह संचालक के रूप में विद्यालय के संजय सिदार ने भी विद्यार्थियों को शिविर की उपयोगिता के बारे में बताया।

Scout Guide Camp at SRVM: समापन समारोह में विद्यालय के डायरेक्टर राहुल अग्रवाल द्वारा बच्चों से अपने आशीर्वचन में शिविर में सिखाए गए सभी क्रियाकलापों को अपने जीवन में आत्मसात कर एक अनुशासित व्यक्तिव के रूप में समाज में अपनी छवि बनाने को कहा।  अभिभावकों ने भी ऐसे शिविरों के सराहना करते हुए और ऐसे आयोजन करने पर जोर दिया।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Korba police: एसपी सिद्धार्थ तिवारी छुट्टी पर,  राजेश कुकरेजा ने प्रभार संभाला

Next

Navratri Festival: शहनाज अख्तर की भजन संध्या का आयोजन सूरजपुर में

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme