रामानुजगंज। Sports Promotion: लिटिल फ्लावर स्कूल में प्रख्यात समाजविज्ञानी बजरंग मुनि, ज्ञानयज्ञ परिवार के अध्यक्ष मोहन गुप्ता, सामाजिक विचारक नरेंद्र की उपस्थिति में सामाजिक संस्था ज्ञानयज्ञ परिवार विद्यालय  के बच्चों के शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए खेल सामग्री प्रदान की गई।


Sports Promotion: संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ तन-मन के  लिए खेल जरूरी है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक गुप्ता ने विद्यालय के मार्गदर्शक  बजरंग मुनि को जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालय परिवार बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए विद्यालय की शिक्षिका हिमांशी गुप्ता के नेतृत्व में प्रत्येक शनिवार को किसी न किसी विषय पर  चर्चा – परिचर्चा का आयोजन करता है। बच्चे इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।


Sports Promotion: विद्यालय के अध्यक्ष कन्हैया कुमार अग्रवाल ने कहा कि हम चर्चा-परिचर्चा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और  शिक्षकों को प्रोत्साहन राशि भी देंगे। समाज विज्ञानी बजरंग मुनि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विचार मंथन रुक जाने के कारण भारत को विचारों का आयात करना पड़ रहा है। पहले भारत विचारों का निर्यात करता था। चाणक्य, विवेकानंद, दयानंद सरीखे विचारक हमारे इस देश में पैदा होते थे,अब होने बंद हो गए है। श्री मुनि ने चर्चा-परिचर्चा  के लिए विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में रवि रंजन पाल, अजय गुप्ता “तूती” सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Previous articleBravery of a child: दिव्य की उम्र सिर्फ 12 साल और उठा रहा 6 सदस्यों के परिवार का बोझ
Next articleAccessible City: रायपुर देश के 10 स्मार्ट शहरों में शामिल, सुगम्य शहर पहल में चयनित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here