Terror of the Elephant: अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले में आतंक का पर्याय बन चुके ‘कबरा कान’ (कबरा) नामक जंगली हाथी को पकड़ने के लिए वन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन का संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। इस हाथी ने पिछले कुछ महीनों में 19 लोगों की जान ले चुका है।
दो कुमकी हाथियों की मदद
कबरा हाथी को ट्रैक करने और पकड़ने के लिए एलीफेंट रेस्क्यू सेंटर से दुर्योधन और तीरथ नामक दो प्रशिक्षित कुमकी हाथियों को बुलाया गया है।
पहले कुमकी हाथियों और ड्रोन कैमरों (थर्मल ड्रोन) की मदद से घने जंगल में कबरा हाथी की लोकेशन तलाशी जा रही है। इसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा उसे ट्रेंकुलाइज (बेहोश) कर पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।बेहोश करने के बाद उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उसकी कॉलर आईडी (रेडियो कॉलर) लगाकर उसे सुरक्षित स्थान या अन्य लोकेशन पर शिफ्ट किया जाएगा।।
14 स्कूलों में छुट्टी
कबरा हाथी के उदयपुर वन परिक्षेत्र के जंगलों में होने की जानकारी मिली है। इस हाथी की मौजूदगी और दहशत को देखते हुए आसपास के करीब 14 स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है और गांवों में लगातार मुनादी कराई जा रही है। यह कोशिश की जा रही है कि इसे जल्द से जल्द पकड़ा जाए।




