Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/कांग्रेस मुक्त भारत देखने वालों का सपना टूटा, भाजपा मुक्त दक्षिण भारत हो गया -भूपेश
Uncategorized

कांग्रेस मुक्त भारत देखने वालों का सपना टूटा, भाजपा मुक्त दक्षिण भारत हो गया -भूपेश

Avatar photo
By fourthline.in
May 13, 2023 2 Min Read
0

बिलासपुर । कर्नाटक में करारी हार से कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखने वालों का सपना टूट गया और भाजपा मुक्त दक्षिण भारत गया । कर्नाटक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जैसी दुर्गति हुई है, इसका ठीकरा सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फूटना चाहिए।

तीन दिनों के भेंट मुलाकात अभियान पर बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस को कर्नाटक में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए वहां की जनता , कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ,श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और वहां की प्रदेश अध्यक्ष डी शिवकुमार के साथ ही कर्नाटक कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमांचल प्रदेश के है और वहां वे अपनी साख नही बचा पाए। हिमाचल प्रदेश की सत्ता कांग्रेस ने पहले ही छीन ली है।हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक के चुनावी नतीजों से दक्षिण भारत अब पूरी तरह भाजपा मुक्त हो गया है।
श्री बघेल ने भाजपा पर धर्म और सम्प्रदाय कि राजनीति कर लोगों में फूट डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी ही राजनीति छत्तीसगढ़ में करने की कोशिश हो रही है। छत्तीसगढ़ में सामाजिक सौहार्द्र का माहौल है। हालांकि भाजपा और उसके आनुषांगिक संगठनों ने सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश की।
श्री बघेल ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में विभिन्न योजनाओं के तहत सारे वर्गो का ख्याल रखा है और उन्हें लाभ पहुंचाने का पूरा प्रयास किया है।
श्री बघेल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के इस बयान पर कि दलबदल के लिए कांग्रेस के लोग उनके संपर्क में है, कहा कि वे अब मौसम वैज्ञानिक भी हो गए हैं। योगी के रास्ते पर चलने और यहां पर भी बुलडोजर संस्कृति लागू करने की बात कहने वाले भाजपा अध्यक्ष अरुण साव पहले अपनी पार्टी तो संभाल लें।

Tags:

कर्नाटक विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री भूपेश बघेलराजनीति
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

कांग्रेस को मिल गया जीत का मंत्र, हिमाचल के बाद अब कर्नाटक में धमाकेदार जीत

Next

सावधान ! अब पूरा शहर 24 घंटे कैमरे पर, ढाई सौ कारें व 300 से अधिक बाइक एक साथ हो सकेंगी पार्क

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme