Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में ढाई हजार लोगों ने दी आहुति 
Uncategorized

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में ढाई हजार लोगों ने दी आहुति 

Avatar photo
By fourthline.in
December 29, 2023 2 Min Read
0

विवाह संस्कार में पहुंचे विधायक,वर वधु को दिया आशीर्वाद

सूरजपुर। 108 कुण्डीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन करीब ढाई हजार श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुति देकर सुख शांति समृद्धि की कामना की। सुबह देव पूजन के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ जो दोपहर तक चलता रहा यज्ञ में शामिल होने दूर दराज से लोग पहुंच रहे है। यज्ञ स्थल पर विभिन्न संस्कार भी कराये जा रहे हैं।

शांतिकुंज हरिद्वार की टोली द्वारा गायत्री महायज्ञ कराया जा रहा है जिसमें यज्ञ के साथ विभिन्न संस्कार प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन हो रहा है शुक्रवार को यज्ञ स्थल पर बनाए गए 108 हवन कुंड में जोड़ियां के साथ बैठे अनुयायियों ने अपनी मनोकामना के साथ आहुति दी।करीब ढाई हजार लोगों ने हवन में शामिल होकर अपनी आहुति दी। हवन पूजन का कार्य दोपहर तक चलता रहा।इस दौरान शांतिकुंज के प्रतिनिधियों द्वारा यज्ञ की महत्ता को बताया जा रहा था वही बीच-बीच में संगीत भी हो रहा था जिसका भी लोग आनंद उठा रहे थे हवन पूजन के पश्चात आरती हुई इसके बाद विभिन्न संस्कार कराए गए,विवाह संस्कार के दौरान स्थानीय विधायक भूलन सिंह मरावी भी पहुंचे और उन्होंने वर वधु को आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व विधायक श्री मरावी मंदिर में मत्था टेक मां गायत्री का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रखर प्रज्ञा सजल श्रद्धा एवं कार्यक्रम स्थल पर लगे प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यज्ञ पश्चात प्रज्ञा पुराण कथा का वाचन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

विष्णुदेव मंत्रिमंडल के मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, जल्द संभालेंगे कामकाज

Next

छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme