Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/सीबीसी बिलासपुर ने चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान, दिलाई शपथ
Uncategorized

सीबीसी बिलासपुर ने चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान, दिलाई शपथ

Avatar photo
By fourthline.in
September 29, 2023 1 Min Read
0

सप्ताह में 2 घंटे श्रमदान कर स्वच्छता संकल्प पर परिचर्चा

बिलासपुर। भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), क्षेत्रीय कार्यालय, बिलासपुर द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। इसके तहत जिले के बिल्हा विकासखंड के मोपका स्थित शहीद दीपक उपाध्याय शासकीय उच्च विद्यालय व मस्तूरी विकासखंड के पंधी स्थित स्वामी आत्मानंद, सीपत स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में स्वच्छता ही सेवा के बारे में जानकारी देने  का अभियान चलाया गया। इसके तहत सीबीसी बिलासपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी डॉ. प्रेम कुमार द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के बारे में बताया गया। इसमें सभी छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों ने भाग लिया तथा विद्यालय और अपने आस-पड़ोस को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि गंदगी सभी बीमारियों की जड़ है। जब हम गंदगी को दूर करेंगे तो बीमारी हमसे दूर हो जाएगी। इस दौरान स्कूलों में स्वच्छ और सुंदर हो अपना देश सहित विभिन्न प्रकार के स्लोगन प्रचारित किए गए। 

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के विशेष निर्देश पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सार्वजनिक व सरकारी संपत्तियों को साफ रखने के उत्तरदायित्व बोध के बारे में जानकारी देनी है। जिन स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित हुआ वहां सप्ताह में एक दिन दो घंटे श्रमदान से स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। स्वच्छता अभियान चलाने में सीबीसी के कार्मिक कमल वास गिरि व शशांक सचान न महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

महात्मा गांधी के बारे में जानकारी देने क्विज प्रतियोगिता, एयू से संबद्ध सभी कॉलेजों के स्टूडेंट्स ले सकेंगे भाग

Next

माकन की मौजूदगी में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 1 को, एआईसीसी से जारी होंगे कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme