Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/मौसम/मौसम विभाग का अलर्ट, आगामी 4 से 6 दिनों तक भारी बारिश
मौसम

मौसम विभाग का अलर्ट, आगामी 4 से 6 दिनों तक भारी बारिश

Avatar photo
By fourthline.in
February 19, 2024 1 Min Read
0

WEATHER UPDATE : मौसम विभाग ने  एक बार फिर से बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा अपने पूर्व अनुमान में स्पष्ट किया गया कि जल्दी मौसम में बदलाव आएगा। 20 से 22 फरवरी तक तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है। इसके साथ ही किसानों को सतर्क रहने कहा गया है।

मौसम विभाग का यह अलर्ट छत्तीसगढ़ सहित यूपी, एमपी, बिहार, झारखण्ड, हरियाणा, राजस्थान सहित पंजाब के लिए भी है। आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 फरवरी से मौसम में बदलाव आएगा। इसके साथ ही कई इलाकों में बारिश देखी जाएगी। पश्चिमी हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों  जम्मू कश्मीर, लेह, लद्दाख, गिलगित, हिमाचल और उत्तराखंड में आगामी 5 से 7 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। पर्वतों के ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है।

20 से 22 फरवरी के बीच तेज हवा के साथ मध्यम बारिश

 उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मौसम बदलेगा। 22 फरवरी के बाद इसका असर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर देखा जाएगा। उत्तर प्रदेश, बिहार झारखण्ड, राजस्थान में ओलावृष्टि की संभावना है। 20 से 22 फरवरी के बीच तेज हवा के साथ मध्यम बारिश से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ओले गिरने की संभावना जताई गई है। 4 से 5 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

सरगुजा लोकसभा सीट पर भाजपा-कांग्रेस से महिलाएं हो सकती हैं आमने-सामने

Next

248 स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, पीएमश्री योजना में किए जाएंगे अपग्रेड 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme