Vice Chancellor removed: उद्यानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डा. राम शंकर कुरील हटाये गये
रायपुर। Vice Chancellor removed: दुर्ग जिले के सांकरा स्थित प्रदेश के महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राम शंकर कुरील हटा दिया गया है । इस संबंध में आज ही राजभवन से आदेश जारी किया गया । राज्यपाल ने उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की धारा 17 अंतर्गत डॉ. राम शंकर कुरील को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग के कुलपति के पद से तत्काल प्रभाव से हटाये जाने का आदेश दिया । कुलपति के पद पर संभागायुक्त डा. संजय अलंग को नियुक्त किया है। उन्होंने आज ही कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
