रायपुर। CMO suspended: कोंडागांव  नगर पालिका अध्यक्ष कक्ष के रिनोवेशन और फर्नीचर क्रय में अनियमितता के आरोप में तत्कालीन सीएमओ भूपेन्द्र वार्डेकर को निलम्बित कर दिया गया है। 

CMO suspended: जांच में आरोप सही पाए जाने पर  सिविल सेवा भर्ती अधिनियम 2017 के नियम 33 के तहत वर्तमान दल्लीराजहरा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र वार्डेकर को निलंबित कर दिया गया है। अब उन्हें संचालक नगरीय प्रशासन कार्यालय जगदलपुर में अटैच किया गया है।

CMO suspended: सीएमओ भूपेंद्र वार्डेकर दल्ली राजहरा से पहले कोंडागांव जिले में पदस्थ थे। कोंडागांव की नगर पालिका के सीएमओ रहते हुए यहां के अध्यक्ष कक्ष का रिनोवेशन करवाया था। इसके अलावा फर्नीचर के  की भी खरीदी की गई थी। इन दोनों कामों में सीएमओ ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए भारी गड़बड़ी की थी। 

Previous articleDiesel became cheaper: छत्तीसगढ़ में डीजल हुआ सस्ता, सरकार ने 6 फीसदी टैक्स घटाया 
Next articleTraffic cheking: पुलिस का जिलेभर में चेकिंग अभियान, 212 वाहन चालक पकड़ाए, 80 हजार का चालान कटा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here