• नपा अध्यक्ष सहित तीन वार्डों के पार्षदों के नाम तय होने बाकी
सूरजपुर।  Municipal elections:  भारतीय जनता पार्टी ने सूरजपुर नगर पालिका परिषद सहित जिले की चार नगर पंचायत बिश्रामपुर, भटगांव, जरही और प्रतापपुर के अध्यक्ष पद और वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
Municipal elections:   यह जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने दी। उन्होंने बताया कि यह सूची प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संभागीय चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर तैयार की गई है। हालांकि नगर पालिका के तीन वार्डों में पार्षदों के नाम अभी तय नहीं किए गए हैं, जिन पर विचार जारी है। शीघ्र ही इन नामों की भी घोषणा कर दी जाएगी।सूरजपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए नाम की घोषणा  संभागीय समिति द्वारा की जाएगी, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

Municipal elections:  भाजपा जिला अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि घोषित प्रत्याशी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को प्रभावी रूप से जमीन पर उतारेंगे और विकास की गति को नई दिशा देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें। साथ ही, जनता तक भाजपा की नीतियों और विकास के दृष्टिकोण को प्रभावशाली ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।


देखें सूची..

Previous articleRisk of polio: फिर बढ़ा पोलियो का खतरा , पाकिस्तान और अफगानिस्तान में नए केस
Next articleMunicipal elections: सूरजपुर के नगरीय निकायों के लिए भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here