Urban local body election: सूरजपुर। नगर पंचायत शिवनंदनपुर के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित पार्षद अंशुल गोयल ने जीत दर्ज की है । इस चुनाव में भारी गहमा-गहमी और राजनीतिक सरगर्मी का माहौल था। अंशुल गोयल को 8 वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा के प्रशांत अग्रवाल को 7 वोट मिले। एक मत निरस्त हो गया।
Urban local body election: इस नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत हुई थी। ऐसे में उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत को स्थानीय राजनीति के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अंशुल गोयल ने सभी पार्षदों और नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर हित और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
Urban local body election: जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शशि सिंह ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि पार्षदों ने अंशुल गोयल पर जो विश्वास जताया है, वे उस विश्वास पर खरा उतरते हुए नगर हित में बेहतर कार्य करेंगे।
मतदान और मतगणना के दौरान दोनों दलों के समर्थकों में उत्सुकता बनी रही, जिससे दिनभर राजनीतिक हलचल और चर्चाओं का दौर जारी रहा। परिणाम घोषित होने के बाद शिवनंदनपुर की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।









