नई दिल्ली। Delhi Chunav results :  दिल्ली  विधानसभा चुनाव नतीजों  के शुरुआती रुझानों में भाजपा बहुमत के आंकड़े को पार कर निकल गई है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी सीट पर शुरू से ही पीछे चल रहे हैं। भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर आगे है। कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।

Delhi Chunav results :  सभी 70 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई और अगले कुछ घंटों में ही शुरुआती रुझान भी आने शुरू हो गए। कुछ घंटों के बाद यह तय हो जाएगा कि आम आदमी पार्टी (आप) चौथी बार सत्ता में आएगी या फिर 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा सरकार बनाएगी। पिछले दो विधानसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं जीतने के बाद कांग्रेस भी इस बार कुछ बढ़त की उम्मीद कर रही है। कई एग्जिट पोल ने भाजपा को ‘आप’ पर बढ़त दिखाई है, जो 2015 से दिल्ली में सत्ता में है। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ था। 

Previous articleCG politics: निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, आधा दर्जन नेता भाजपा में शामिल
Next articleMunicipal elections:  विधायक भूलन की नुक्कड़  सभा,  बोले- भाजपा को विजयी बनाकर विकास की नींव मजबूत करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here