• गजेन्द्र यादव, गुरू खुशवंत और राजेश अग्रवाल बने मंत्री, विभागों का बंटवारा शाम तक
रायपुर। Vishnu Dev cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट का विस्तार हो गया है। राज्यपाल रमेन डेका ने दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, आरंग विधायक गुरु खुशवंत और अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल को राजभवन में मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कैबिनेट मंत्री और सभी भाजपा विधायक मौजूद थे।
Vishnu Dev cabinet Expansion: शपथ के बाद इन तीन मंत्रियों को कौन से विभाग मिलेंगे, इसकी तस्वीर आज शाम तक साफ हो जाएगी। हालांकि सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही हैं कि, गजेंद्र यादव को शिक्षा विभाग, गुरु खुशवंत सिंह को PHE एवं समाज कल्याण विभाग और राजेश अग्रवाल को वन एवं आबकारी विभाग दिया जा सकता है।
Vishnu Dev cabinet Expansion: विष्णु देव साय साय मंत्रिमंडल में अब तक मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री थे। केवल दो पद खाली थे, लेकिन तीन और मंत्रियों के शपथ लेने के साथ हरियाणा फार्मूले के तहत 14 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है। विधानसभा सदस्यों की कुल संख्या के 15 प्रतिशत सदस्यों को ही मंत्री होने के नियम के तहत छत्तीसगढ़ में अब तक अधिकतम 13 मंत्री ही बनाए जाते रहे हैं।

