Cyclonic Storm Arnab : रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्णव का असर देखने को मिलेगा, जिसमें 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने बिलासपुर के लिए 29 अक्टूबर को रेड अलर्ट जारी किया है।
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात *’अर्णव’* है, इसके असर से छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के आज सुबह के अलर्ट के मुताबिक इस तूफान आज 27 अक्टूबर से* – बस्तर संभाग (सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, बीजापुर) से बारिश शुरू होगी । 28-29 अक्टूबर – सबसे ज्यादा असर रहेगा। पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश होगी। कई जगह भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है।
छत्तीसगढ़ में कितना असर
बस्तर संभाग में सबसे ज्यादा – 50 से 60 KM प्रति घंटे की तेज हवा के साथ वज्रपात की भी आशंका है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग में भी भारी बारिश हो सकती है। सरगुजा संभाग में सबसे कम असर रहेगा। हवा की स्पीड – तट पर 115-140 KM, लेकिन छत्तीसगढ़ आते-आते 20 से 60 KM प्रति घंटे रह जाएगी।
किसानों को सलाह
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने कहा है – धान की कटाई 2-4 दिन रोकने, कटी फसल को ढक के रखने और खेतों में पानी निकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी है। कल 28 अक्टूबर को ये तूफान आंध्र प्रदेश के काकीनाडा / बापटला के पास टकराएगा, उसी के बाद छत्तीसगढ़ में इसका पूरा असर दिखाई देगा।

