जगदलपुर। ACB raid : बस्तर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। दरभा तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी हेम कुमार पानीग्राही को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
ACB raid : जानकारी के अनुसार, दरभा क्षेत्र के सामनाथ बघेल की पत्नी की सर्पदंश से मौत हो गई थी। शासन से पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन तहसील कर्मचारी ने भुगतान के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। पीड़ित साहनु बघेल ने इसकी शिकायत एसीबी जगदलपुर से की।
ACB raid : शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। एसीबी अधिकारी रमेश मरकाम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को विशेष न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया जाएगा।

