मुंबई। Women’s ODI World Cup Prize: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इतिहास रचने से बस एक कदम दूर है। रविवार को डी.वाई. पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में होने वाले महिला वनडे विश्व कप 2025 फाइनल में कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यदि भारत यह मुकाबला जीत लेता है, तो उसे पहला वनडे विश्व कप खिताब मिलेगा और 52 सालों का इंतजार खत्म होगा।

Women’s ODI World Cup Prize : जानकारी के मुताबिक, बीसीसीआई महिला टीम को पुरुष टीम के समान इनाम देने की तैयारी में है। पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने पर पुरुष टीम को 125 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला था। ऐसे में महिला टीम की जीत पर भी उतनी ही राशि दिए जाने पर विचार चल रहा है। बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि “महिलाओं के लिए इनाम पुरुषों से किसी भी तरह कम नहीं होगा, लेकिन घोषणा जीत के बाद ही की जाएगी।”

Women’s ODI World Cup Prize : इस बार आईसीसी ने भी महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी इनामी राशि की घोषणा की है। विश्व कप की विजेता टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब ₹39.55 करोड़) मिलेंगे, जबकि उपविजेता टीम को ₹19.77 करोड़ दिए जाएंगे। यह इनाम 2022 विश्व कप की तुलना में चार गुना अधिक है। कुल इनामी राशि 13.88 मिलियन डॉलर (₹122.5 करोड़) रखी गई है, जो पुरुषों के वनडे विश्व कप 2023 की प्राइज मनी से भी ज्यादा है।

Women’s ODI World Cup Prize : टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा है। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा था कि यह कदम महिला क्रिकेट की दिशा में ऐतिहासिक है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को समान अवसर और सम्मान मिलेगा। अगर आज टीम इंडिया ट्रॉफी जीतती है, तो यह न केवल खेल इतिहास का स्वर्णिम अध्याय होगा, बल्कि महिला क्रिकेटरों के लिए समानता और गौरव का नया युग भी साबित होगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला

रविवार 2 नवंबर 2025 को महिला वनडे विश्व कप का फाइनल (Women’s ODI World Cup 2025 Final) मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND-W vs SA-W) के बीच नवी मुंबई के डॉ. डी.वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 2:30 बजे होगा। दोनों टीमें अब तक के अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर फाइनल में पहुंची हैं और इस बार महिला क्रिकेट को एक नया विश्व चैंपियन मिलने वाला है।

Previous articleVenkateswara Swamy Temple: वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत
Next articleBihar Assembly Elections: बाहुबली अनंत सिंह के साथ उनके 80 समर्थक गिरफ्तार, दुलारचंद यादव हत्या मामले में बड़ा एक्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here