रायपुर। Weather update :  छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की विदाई के बीच अब मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

Weather update :   फरवरी के महीने में हो रही यह बेमौसम बारिश फसलों, खासकर दलहन और तिलहन के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। वहीं, तापमान में उतार-चढ़ाव से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बस्तर संभाग में बादलों का असर सबसे ज्यादा दिखने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने सिस्टम के कारण समुद्र से नमी वाली हवाएं छत्तीसगढ़ पहुंच रही हैं।

Weather update :  एक ट्रफ लाइन (नमी की पट्टी) तमिलनाडु से लेकर महाराष्ट्र तक फैली हुई है, जो समुद्र की नमी को अंदरूनी इलाकों तक धकेल रही है। ऊपरी वायुमंडल में ठंडी हवाओं की हलचल और नीचे से आ रही नमी के मिलन से वातावरण अस्थिर हो गया है, जिससे बादल बन रहे हैं।

Previous articleCongress’s reaction to budget : भाजपा सरकार का बजट  गांव-गरीब, मजदूर , कर्मचारी और महिलाओं से धोखा – रविंद्र सिंह
Next articleSurguja News: पीलिया से 2 की मौत पर कांग्रेस ने घेरा अम्बिकापुर निगम कार्यालय, नवागढ़ इलाके में 60 मरीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here