• कर्मचारियों-पेंशनरों को 98 माह कका बकाया एरियर्स सहित भुगतान की मांग
Pay DA-DR with Diwali arrears: रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष एवं वरिष्ठ कर्मचारी नेता वीरेन्द्र नामदेव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कर्मचारियों को दीपावली पर महँगाई भत्ता (डी.ए.) तथा पेंशनरों को महँगाई राहत (डी.आर.) का भुगतान केंद्र सरकार की देय तिथि से करने और लंबित एरियर जारी करने की मांग की है। सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग पूरी का आग्रह किया है।
श्री नामदेव ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान जारी संकल्प पत्र ‘मोदी की गारंटी’ में केंद्र के समान देय तिथि से समय पर डीए-डीआर देने का भरोसा दिया गया था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से चल रहे सेवा संकल्प अभियान में छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार को इस गारंटी पर अमल करते हुए कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत देनी चाहिए।
श्री नामदेव ने कहा है कि केंद्र सरकार और अन्य राज्य सरकारें कर्मचारियों को बोनस दे रही है और छत्तीसगढ़ में भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों और बिजली कर्मचारियों और पेंशनरों को डी.ए .और डी.आर दिया जा चुका है और अब उन्हें दीपावली बोनस देने संबंधी अनुकरणीय बातें हो रही हैं, यह अच्छी बात है।
श्रो नामदेव ने कहा कि हम विभागों के कर्मचारी और पेंशनर्स अपना अधिकार मांग रहे हैं कि हमें भी एक जनवरी 2026 से बकाया डी.ए.-डी.आर. का एरियर्स तत्काल जारी किया जाए तथा पूर्व अवधि के लंबित 98 माह के एरियर्स के भुगतान पर भी जल्द निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि महँगाई के दौर में कर्मचारियों और पेंशनरों को उनके हक की राशि के लिए लंबे समय तक इंतजार कराना उचित नहीं है।
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ से जुड़े पदाधिकारीगण क्रमशः वीरेन्द्र नामदेव, जे पी मिश्रा, एन आर साहू, अनिल गोल्हानी, प्रवीण कुमार त्रिवेदी,लोचन पांडेय, आर के टंडन,टी पी सिंह, एन .के कनौजे,डॉ शेषा सक्सेना, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा,आर .जी. बोहरे,ओ .डी .शर्मा, उर्मिला शुक्ला,शैलेन्द्र अग्रवाल,अनिल पाठक,वंदना मिश्रा,बी. एस .दसमेर, एम एन पाठक, लता चावड़ा, जी आर बसोने, ए .के. दीक्षित, एम .आर. चंद्राकर, शैलेन्द्र अग्रवाल,बी .आर. रावत, सी. एल. चन्द्रवशी, आर आर भोंसले,भीमराव जाम्हले, शरद अग्रवाल,एन के कन्नौजे, चितरंजन साह आदि न मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अपील की है कि डीए-डीआर के एरियर का भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से पहले कर दिया जाए,ताकि वे भी अपने परिवारों के साथ खुशी के साथ त्यौहार मना सकें।
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से यह भी आग्रह किया कि ‘मोदी की गारंटी’ को आधार मानकर केंद्र के समान देय तिथि से डीए-डीआर देने तथा बकाया एरियर के भुगतान के संबंध में शीघ्र ठोस निर्णय लें। उन्होंने कहा कि वादों पर समयबद्ध अमल ही कर्मचारियों और पेंशनरों का सरकार के प्रति विश्वास को मजबूत करेगा।

