Bulldozer action : अंबिकापुर (fourthline)। जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग की संयुक्त टीम ने बांकी जलाशय की नहर की जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा बुलडोजर एक्शन शुरू किया है । बांकी नहर की जमीन पर करीब 232 लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर मकान दुकान और 5 मंजिला इमारतें तक बना ली गई थीं।
पानी की निकासी बन गई थी बड़ी समस्या
नहर की जमीन पर कब्जा और नहर को अवरूद्ध किए जाने से खरसिया रोड पर भारी जलभराव हो रहा था। शहर के लोगों ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था। इस समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने अब कार्रवाई शुरू की है। प्रशासन और बांकी जलसंसाधन संभाग के अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंचे और अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू किया। इससे पहले सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर नहर की भूमि से अवैध निर्माण हटा लेने का नोटिस जारी किया गया था। स्वेच्छा से अवैध निर्माण नहीं हटाने पर बेदखली की कार्रवाई शुरू की गई।

4 दशक पहले ले लिया था मुआवजा
जलसंसाधन के अधिकारियों के मुताबिक 60 से अधिक अतिक्रमण और 30 से ज्यादा बड़े अवैध निर्माण तोड़ दिए गए हैं । जल संसाधन विभाग के अनुसार करीब 40 साल पहले इस नहर की जमीन का मुआवजा भू स्वामियों को दिया जा चुका है । इसके बावजूद लोगों ने पक्के निर्माण करा लिए थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान अंतिम छोर तक जारी रहेगा और सभी अवैध कब्जों को हटाया जा जाएगा ।

