• हवाई सेवा संघर्ष समिति ने अलांयस, राज्य सरकार और केंद्र सरकार के स्तर पर बदलाव की मांग की थी
बिलासपुर। Bilaspur airport: हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने एलाइंस एयर कंपनी के द्वारा जारी समर शेड्यूल को पुनर्विचार में लिए जाने की खबरों को सही बताते हुए कहा कि इस संबंध में समिति लगातार एयरलाइंस के अधिकारियों राज्य सरकार के अधिकारियों और केंद्र सरकार से संपर्क कर रही थी और उन्हें इस शेड्यूल में आवश्यक बदलाव की मांग कर रही थी।
Bilaspur airport: हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि एयरपोर्ट चालू होने के समय दिल्ली के लिए सातों दिन उड़ान उपलब्ध हुआ करती थी और प्रयागराज के लिए सप्ताह में चार दिन उड़ान उपलब्ध थी। इन दोनों मार्गों पर यात्रियों की संख्या पर्याप्त से भी बेहतर रही है और किराया भी लगातार बढ़ता रहा जो साबित करता है कि यात्री पर्याप्त संख्या में यात्रा कर रहे हैं। इसके बावजूद विंटर शेड्यूल में दिल्ली की उड़ानों को घटाकर सप्ताह में तीन दिन और प्रयागराज की उड़ान को घटाकर सप्ताह में दो दिन कर दिया गया था। इसका व्यापक विरोध हुआ और एयरलाइन कंपनी ने कहा कि समर शेड्यूल के समय इसमें सुधार होगा। हालांकि जो समर शेड्यूल एलाइंस एयर के द्वारा जारी किया गया, उसमें दिल्ली के लिए तो अवश्य सप्ताह में 5 दिन उड़ाने उपलब्ध कराई गई परंतु प्रयागराज उड़ान को और घटाकर सप्ताह में केवल एक दिन कर दिया गया। दिल्ली के लिए सप्ताह के सातों दिन उड़ान का वादा इस प्रस्ताव में भी अधूरा था।
Bilaspur airport: हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने एलाइंस शेर के उच्च स्तर प्रबंधन के साथ-साथ राज्य सरकार के विभाजन विभाग के अधिकारियों से पिछले सप्ताह ही संपर्क साथ कर इन विसंगतियों को अवगत करा दिया था। इस बीच हाई कोर्ट में हुई सुनवाई में भी यह मामला उठाया गया था। समिति के द्वारा केंद्र सरकार में भी इस संबंध में आवश्यक जानकारी प्रेषित कर इसमें बदलाव की मांग की गई थी। सम्मिलित प्रयासों का असर यह हुआ है कि राज्य सरकार ने भी यह स्वीकार किया कि यह समर शेड्यूल अपेक्षा अनुरूप नहीं है और इसमें सुधार और बदलाव की आवश्यकता है जिसे एलाइंस एयर कंपनी ने स्वीकार कर लिया है और इस बदलाव या सुधार के लिए एक बैठक होली के बाद रायपुर में होना प्रस्तावित है। हवाई सुविधा जन संघार समिति ने कहा कि राज्य सरकार अगर अच्छे से दबाव डालें तो बिलासपुर से हैदराबाद और बिलासपुर से दिल्ली सप्ताह के सातों दिन रेगुलर फ्लाइट का सपना पूरा हो सकता है।
हवाई सुविधा जल संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा , जिसमें बद्री यादव, परस राम कैवर्त, शिरीष कश्यप, रवि बनर्जी, राघवेंद्र सिंह ठाकुर , संतोष पीपलवा , मजहर खान , संदीप बाजपेई , देवेंद्र सिंह ठाकुर, समीर अहम बबला मनीष अग्रवाल, रामा बघेल, प्रकाश बहरानी, रणजीत सिंह खनूजा, चित्रकांत श्रीवास, साबर अली और अकील अली शामिल थे।










