मास्को / क्रीमिया। Russian Military Plane Crash: क्रीमिया क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक विमान हादसे में रूस का एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार, एंटोनोव एएन-26 विमान चट्टान से टकरा गया, जिससे उसमें सवार सभी 29 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई।

Russian Military Plane Crash:  रूसी रक्षा मंत्रालय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान में 23 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य मौजूद थे। दुर्घटना में किसी के भी जीवित बचने की सूचना नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान से अचानक संपर्क टूट गया था। इसके बाद यह काला सागर प्रायद्वीप क्षेत्र में गिर गया। राहत और बचाव दलों ने दुर्घटनास्थल का पता लगा लिया है, लेकिन दुर्गम भूगोल और खराब परिस्थितियों के कारण वहां पहुंचना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

Russian Military Plane Crash: समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, संपर्क टूटने के बाद विमान एक चट्टान से टकराया। वहीं, आरआईए नोवोस्ती की शुरुआती रिपोर्ट में तकनीकी खराबी को हादसे की संभावित वजह बताया गया है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना के सटीक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है। यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब क्रीमिया क्षेत्र पहले से ही तनावपूर्ण हालात से गुजर रहा है। गौरतलब है कि क्रीमिया पर 2014 में रूस ने यूक्रेन से कब्जा कर लिया था, जिसके बाद से यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय विवाद का केंद्र बना हुआ है।

क्या है एएन-26 विमान ?

Russian Military Plane Crash:  एंटोनोव एएन-26 एक ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप सैन्य परिवहन विमान है, जिसे सोवियत संघ में 1969 में डिजाइन किया गया था और 1972 में सेवा में शामिल किया गया। यह एएन-24 का उन्नत संस्करण है, जिसमें पीछे की ओर लोडिंग रैंप जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इस कारण यह विमान सैन्य और लॉजिस्टिक कार्यों के लिए व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

Previous articleFinal Surrender : 7.2 किलो सोना और 2.90 करोड़ कैश के साथ 25 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 93 हथियार भी सौंपे
Next articleIAS Rinku Singh Resigns:  IAS अफसर रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, एसडीएम रहते आए थे सुर्खियों में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here