• पार्षद श्रीमती किरण राजेन्द्र टंडन और एल्डरमैन अशोक ठाकुर ने की पहल
Development in new wards : बिलासपुर। नगर निगम में शामिल वार्ड क्रमांक 1 से 4 क्षेत्र सकरी, अमेरी, घुरू और उसलापुर में क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंग की अनुशंसा और पार्षद श्रीमती किरण राजेन्द्र टंडन के साथ एल्डरमैन अशोक ठाकुर की पहल से अधोसंरचना मद से रोड, नाली और भवन निर्माण के लिए 5.73.57 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की स्वीकृति नगरीय प्रशासन ने दी है।
Development in new wards : नगर निगम के क्षेत्र वार्ड क्रमांक 1 स्थित उद्यान में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थापना के लिए 25 लाख, सकरी रोड में स्थित मुक्तिधाम के विकास कार्य के लिए 50 लाख रूपए की अनुशंसा मिली है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 2 में 60 मीटर आरसीसी नाली और सीसी रोड निर्माण के लिए 8 लाख, 200 मीटर के लिए 18 लाख, 200 मीटर के लिए 20 लाख, 70 मीटर के लिए 7 लाख, 200 मीटर के लिए 15 लाख और 200 मीटर के लिए 12 लाख रुपए की सौगात मिली है। वार्ड क्रमांक 4 में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 14 लाख और गोकुल नगर में सीसी रोड सहित नाली निर्माण कार्य के लिए 21 लाख रूपए के विकास कार्यों का उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं भार साधक मंत्री के अनुमोदन से कार्यपालन अभियंता (अनुदान) संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास से प्रदान की गई है। समस्त वार्ड की जनता ने विधायक धर्मजीत और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है। कुल 573.57 लाख की प्राविधिक स्वीकृति प्रदान आदेश क्रमांक 6195 का 6 अक्टूबर को जारी किया है।
वार्ड 3 में 348.57 लाख के कार्य
वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद श्रीमती किरण राजेन्द्र टंडन के प्रयास से साईं नगर कॉलोनी में आरसीसी रोड और नाली निर्माण के लिए 70 लाख, 300 मीटर के सीसी रोड के लिए 30 लाख, सामुदायिक भवन में शेड एवं शौचालय निर्माण के लिए 10 लाख, बाउंड्रीवाल और सीसी रोड निर्माण के लिए 33.40 लाख, सीसी रोड के लिए 6 लाख और 100 करोड़ की लागत से सर्व सुविधा युक्त भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है। प्रकृति विहार कॉलोनी में सीसी रोड के लिए 19.33 लाख, आनंद नगर के लिए 10 लाख और कातिखार के लिए 30 लाख से सीसी रोड बनेगा।
प्रयास सभी को करना चाहिए
साईं नगर कॉलोनी के अधीन इस अर्पिता विहार कॉलोनी में 50 परिवार रेलवे ट्रैक के पीछे में निवास करते हैं। इस कॉलोनी में नाली और पानी निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। आज भी खाली प्लाट में लोगो के घरों का पानी जाता है। यहां निगम इतने करोड़ खर्च करने जा रही है नाली और सड़क के लिए, वहां 50 मीटर नाली और बढ़ा देती तो इस कॉलोनी की समस्या परमानेंट हैी समाप्त हो जाती। इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए।
पार्षद और एल्डरमैन का प्रयास
वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद श्रीमती किरण राजेन्द्र टंडन और एल्डरमैन अशोक ठाकुर के विशेष प्रयास से वार्ड में 3 सौ 48 करोड़ और 57 लाख रुपए के विकास कार्यों की विशेष सौगाद मिली है। इस विशेष प्रयास के लिए वार्ड क्रमांक 3 साईं नगर कॉलोनी, कातिखार, आनंद नगर कॉलोनी, शिव विहार, प्रकृति विहार कॉलोनी उसलापुर क्षेत्र में सबसे अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगाद मिली है। इसके लिए जनता ने पार्षद और एल्डरमैन का विशेष आभार व्यक्त कर उनका फूल माला से अभिनंदन किया है।

