मुर्शिदाबाद । West Bengal Elections :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण का मतदान आज (23 अप्रैल) सुबह से ही तनावपूर्ण बना हुआ है। मुर्शिदाबाद जिले के नौदा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वोटिंग के दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों ने मतदान केंद्र के पास कथित तौर पर देसी बमों से हमला कर दिया। इस धमाके की चपेट में आने से कई लोगों के घायल होने की खबर है, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

West Bengal Elections : धमाका तब हुआ जब लोग मतदान करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक हुए तेज धमाके से लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत स्थानीय मेडिकल सेंटरों में भर्ती कराया गया। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक घायलों की सटीक संख्या और उनकी हालत पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल (CAPF) की अतिरिक्त टुकड़ियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे नौदा इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है।

West Bengal Elections :   आज पहले चरण में पश्चिम बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। उत्तर में दार्जिलिंग से लेकर दक्षिण में हुगली और मुर्शिदाबाद तक, भारी सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए गए थे, लेकिन इस धमाके ने सुरक्षा इंतजामों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। इस हमले के बाद इलाके में तनाव काफी बढ़ गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। चुनाव आयोग ने घटना की रिपोर्ट तलब की है और मतदाताओं से शांति बनाए रखते हुए निर्भीक होकर वोट करने की अपील की है। फिलहाल, मतदान की प्रक्रिया कड़ी निगरानी में दोबारा सुचारू करने की कोशिश की जा रही है।

Previous articleCG News : कोयला खदान में गई जमीन की रिपोर्ट देने के एवज में 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
Next articleSupreme court : जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सरेंडर करने के हाईकोर्ट के आदेश पर रोक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here