Air Force Cargo Plane Crashed: नई दिल्ली/जोरहाट। भारतीय वायुसेना   का एक AN-32 विमान असम के जोरहाट एयरबेस पर हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती जानकारी के विमान, विमान की लैंडिंग के बाद उसमें आग लग गई। सूत्रों के मुताबिक, घटना जोरहाट एयरबेस के भीतर हुई। एयरबेस पर मौजूद फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए।
Air Force Cargo Plane Crashed: फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक यह विमान नियमित उड़ान पर था। सूत्रों के मुताबिक जोरहाट एयरबेस पर लैडिंग के वक्त विमान में धमाका हुआ और आग लग गई। विमान में सवार क्रू और अन्य कर्मियों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। भारतीय वायुसेना घटना की जांच में जुट गई हैं। भारतीय वायु सेना ने एक बयान में कहा कि जोरहाट में AN-32 विमान का एक्सीडेंट हो गया और जानकारी मिलने पर आगे अपडेट दिया जाएगा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक विमान लैंडिंग स्ट्रिप पर नहीं लैंड कर सका था।

Previous articleCG School Open: छत्तीसगढ़ में 16 जून से खुलेंगे सभी स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
Next articleJobs in Railway :  रेलवे भर्ती बोर्ड की अब सभी परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन , रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा फैसला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here