CG School Open: रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश के सभी स्कूल 16 जून 2026 से नियमित रूप से खुलेंगे। विभाग ने आदेश जारी कर बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा।

आदेश के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत संचालन 16 जून 2026, मंगलवार से शुरू किया जाएगा। इस दिन से ही सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन कार्य समय-सारणी के अनुसार नियमित रूप से किया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने सभी जिलों और विद्यालयों को निर्देशित किया है कि पहले दिन से ही शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित की जाएं। इस निर्णय के बाद छात्रों और अभिभावकों में स्कूल खुलने को लेकर स्पष्टता आ गई है और नई शैक्षणिक सत्र की तैयारी शुरू हो गई है।

देखें आदेश –

Previous articleCG News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ अब सरस्वती वंदना अनिवार्य, आदेश जारी
Next articleAir Force Cargo Plane Crashed: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद हुए दो टुकड़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here